Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बागडोना में सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी बाइक

By
On:

खबरवाणी

बागडोना में सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी बाइक,

एक युवक की मौत, दूसरा घायल

खबर वाणी न्यूज़, रफीक

सारणी। सारणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बागडोना के सलैया मार्ग पर बालकृष्ण स्कूल के पास रविवार रात एक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे अंधेरे मे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया।
सारणी थाना टीआई जयपाल इवनाती ने बताया कि घायल युवक सनी (30 वर्ष), निवासी रतनपुर शोभापुर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे घायल ओमप्रकाश (19 वर्ष), निवासी दुधवानी का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News