खबरवाणी
खाकी का ‘अजब’ न्याय . ट्रैक्टर दिखा तो जुर्माना, नंबर प्लेट गायब वाले डंपरों पर मेहरबानी
आमला पुलिस का दोहरा रवैया, गन्ना ट्रालियों पर भारी चालान, बेखौफ दौड़ रहे बिना नंबर-रॉयल्टी के डंपर
आमला नगरीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में आमला पुलिस विभाग द्वारा की जा रही चालानी कार्रवाई को लेकर किसानों एवं आम नागरिकों में भारी आक्रोश नजर आ रहा है ,क्योंकि पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह की घेरे में नजर आ रही है ,पुलिस विभाग की जा रही कार्रवाई में दोहरा रवैया के चलते किसानों एवं आम नागरिकों में आक्रोश नजर आ रहा है ,पुलिस विभाग द्वारा किसानों के गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रालीयो एवं आम नागरिकों के वाहनों पर यातायात नियमों के उलंघन को लेकर कार्रवाई नजर आ रही है, नगरीय क्षेत्र की मुख्य मार्ग एवं थाना परिसर के सामने से निकल रहे बालू, गिट्टी, मुरम एमसेंट बिना नंबर प्लेट एवं रॉयल्टी के सड़कों पर बे लगाम गति से दौड़ते नजर आ रहे हैं ,लेकिन पुलिस प्रशासन डंपर के ऊपर कारवाई करने से बचती नजर आ रही है।
गन्ना ट्रालियों पर कार्रवाई को लेकर किसानों का दिखा आक्रोश
पुलिस विभाग द्वारा बुधवार को की गई चालानी कार्रवाही में किसानों के 06 गन्ने से भरी ट्रालियों ओवरलोडिंग के नाम पर चालानी कार्रवाई की गई जिससे किसानों में आक्रोश जमकर नज़र देखा गया भास्कर से किसानो दिनेश, मनीष, कुणाल, गोलू, द्वारा चर्चा में बताया यातायात नियमों को लेकर पुलिस विभाग द्वारा की गई चालानी कार्रवाही में पुलिस विभाग को सिर्फ किसान एवं आम नागरिक ही नजर आ रहे है, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी के नगर की मुख्य मार्गो एवं थाना परिसर के समक्ष से रोजाना बे लगाम गति से ओवरलोड एवं बिना नंबर प्लेट रॉयल्टी के डंपर धड़ले से दौड़ रहे हैं , लेकिन कार्यवाही किसानों एवं आम नागरिकों पर की जा रही है डंपरों को रोका भी नहीं जा रहा है।
पुलिस की चालानी कार्रवाई की सूचना लगते ही कांग्रेस किसान ब्लॉक अध्यक्ष की दिखी नाराज़गी
किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत उघड़े द्वारा खबरवानीं से चर्चा में बताया कि किसान वैसे ही फसलों के दामों को लेकर परेशान है ,किसानों द्वारा खेतों में लगने वाली लागत भी निकल नहीं पा रही है ,किसान मक्के की फसलों के दामों से परेशान दिखाई दे रहा है पुलिस विभाग को कार्रवाई के लिए किसानों गन्ना ट्रैक्टर ट्राली ही नजर आ रही है, नगरीय क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की डंपर बेलगाम गति से दौड़ते नजर आ रहे हैं बिना नंबर प्लेट एवं बिना रॉयल्टी के वाहनों पर करवाई करने से पुलिस बचती नजर आ रही हैं , जिससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर आम नागरिकों एवं किसानों में असंतोष नजर आ रहा है, पुलिस का ऐसा ही रवैया रहा तो किसान व्यापक स्तर पर एकत्र स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस थाने का घिराव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा
बिना नंबर प्लेट रॉयल्टी के डंपर पर कार्रवाई न किए जाने के कारण को लेकर की चर्चा
आमला थाने में पदस्थ पुलिस कर्मियों द्वारा नाम ना प्रकाशन करने की शर्त पर खबरवानी से चर्चा में बताया कि नगरी क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सत्तारूढ़ पार्टी के संगठन पदाधिकारी के वाहन होने के कारण किसी वाहन को रोकते ही राजनेताओं के फोन आना प्रारंभ हो जाता है।
इनका कहना ,
थाना प्रभारी आमला
मुकेश ठाकुर
सभी वाहनों यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर चालानी कार्रवाई की जा रही है।





