Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सर्वर बंद होने पर ऑफलाइन राशन वितरण करने के निर्देश दें सरकार

By
On:

खबरवाणी

सर्वर बंद होने पर ऑफलाइन राशन वितरण करने के निर्देश दें सरकार

डॉ सुनीलम

मुलताई। प्रदेश में सर्वर और नेटवर्क समस्याओं के कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली ठप्प होने पर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुलताई के पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री और खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री को पत्र लिखकर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 दिनों से सर्वर और नेटवर्क संबंधी समस्याओं के कारण 100 में से 5 हितग्राहियों को भी राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन प्राप्त करने वाले अधिकांश लोग गरीब, मजदूर, महिलाएं एवं बुजुर्ग हैं, जो प्रतिदिन राशन दुकानों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और अधिक गंभीर है, जहां लोग मजदूरी छोड़कर राशन लेने पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।डॉ. सुनीलम ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा न तो सेल्समैनों को कोई स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है,लगातार सर्वर बंद रहने के बावजूद ऑफलाइन वितरण की अनुमति नहीं दी गई तथा आम जनता को भी कोई अधिकृत सूचना जारी नहीं की गई। इससे राशन विक्रेताओं और हितग्राहियों के बीच विवाद एवं तनाव की स्थिति बन रही है।उन्होंने मांग की है की सर्वर संचालन में लापरवाही बरतने वाली कंपनी एवं जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाए। वहीं ऑनलाइन व्यवस्था सुचारु नहीं होती, तब तक ऑफलाइन राशन वितरण की अनुमति दी जाए तथा राशन वितरण की अवधि बढ़ाकर हितग्राहियों को राहत प्रदान करने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “सर्वर बंद होने पर ऑफलाइन राशन वितरण करने के निर्देश दें सरकार”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News