Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पुष्पक बस स्टैंड पर गंदगी ही गंदगी और बदबू से यात्री मुसाफिर परेशान

By
On:

खबरवाणी

पुष्पक बस स्टैंड पर गंदगी ही गंदगी और बदबू से यात्री मुसाफिर परेशान

उपभोक्ता अधिकार संगठन कार्यकारिणी/ अध्यक्ष प्रीतम महाजन

नगर निगम के महापौर अधिकारी स्वच्छता के नाम से लूट रहे वाह वाही

जिला बुरहानपुर/ पर्यटन नगरी शहर में स्थित एकमात्र पुष्पक बस स्टैंड पर गंदगी ही गंदगी और बदबू का सामराज्य बना हुआ है। यात्री, मुसाफिर इस गंदगी से हो रहे परेशान जगह-जगह गंदगी ही गंदगी पसरी और बदबू यात्री को मानसिक रुप से विचलित कर रहा है

उपभोक्ता अधिकार संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने कहा कि

शहर में एकमात्र पुष्पक बस स्टैंड है जहां जिले भर से ग्रामीणों का आवागमन लगा रहता है बुरहानपुर पुष्पक बस स्टैंड महाराष्ट्र से लगा होने से महाराष्ट्र ओर मध्य प्रदेश बस यहां से दौड़ती है साथ ही बड़ी तादाद में जिले भर के ग्रामीण शहरी लोग खरीदी बिक्री करने बुरहानपुर शहर आते हैं बस स्टैंड पर उतरते ही यात्री मुसाफिरों को इस गंदगी बदबू का सामना करना पड़ता है

स्वच्छ भारत मिशन पूरे भारत में चल रहा है

और इसका तमका नगर निगम के महापौर एवं आल्हा अधिकारी उठा रहे देखा जाए तो जमीन स्तर पर स्वच्छता बस स्टैंड से गायब हो चुकी है सिर्फ कागजी कार्यवाही पर ही दिखाई दे रही है।
आपको बता दे की बस स्टैंड पर दो प्रसिद्ध मंदिर भी है परंतु उस मंदिर के आसपास भी गंदगी पसरी पड़ी अगर बस स्टैंड पर स्वच्छता की जाए तो बस स्टैंड कि कायाकल्प बदलेगा परंतु स्वच्छता के नाम से लूट रहे वाह वाही के चलते बस स्टैंड सहित प्रमुख मार्गों पर फैली गंदगी ने शहर और बाहर से आने वाले मुसाफिरों का जीना हराम कर रखा है। क्या निगम प्रशासन इन गंभीर मुद्दे पर आत्मचिंतन करेगा?

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News