Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Tendue Ka Hamla – युवती पर तेंदुए ने किया खतरनाक अटैक, देखे ये खौफनाक वीडियो,

By
On:

Tendue Ka Hamla – युवती पर तेंदुए ने किया खतरनाक अटैक, देखे ये खौफनाक वीडियो,

Tendue Ka Hamla: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार रात को एक तेंदुए ने 18 वर्षीय युवती पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवती के चिल्‍लाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवती को बचाया और उसे गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया. युवती की गर्दन और सिर में गहरे घाव हैं. युवती के पिता संजय कुमार ने कहा कि उनकी बेटी नीलम घर के बाहर हैंडपंप से पानी लेने गई थी. तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे जंगल में ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसके चिल्‍लाने पर लोग मौके पर पहुंचे. लोगों को देख तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया.

ये भी पढ़े – Dog ka Video – डॉग्स की मस्ती ने सबको किया मोहित, वीडियो हुआ जमकर वायरल,

युवती पर तेंदुए का अटैक

ये भी पढ़े – Khan Sir in KBC – शादी से बचने के लिए खान सर ने मुंडवाया था अपना सिर, सुन अमिताभ भी हो गए भावुक,

घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे को बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के बाहरी इलाके में हुई. वन अधिकारी ने कहा हमने तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे लगाए हैं. इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है. गौरतलब है कि तेंदुए के हमले में बिजनौर जिले में नौ महीनों में 16 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 50 अन्य घायल हो गए. इससे पहले कर्नाटक से भी ऐसी ही खबर सामने आई थी. कर्नाटक के मैसूर जिले में बाघ के हमले से एक किसान की मौत हो गई थी. बताया गया था कि वह अपने मवेशियों को चराने के लिए नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के अंतर्गत एक वन क्षेत्र में गया था.

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News