Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ते गैस सिलेंडर के दाम और बिजली दरों में वृद्धि को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

आमला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ते गैस सिलेंडर के दाम और बिजली दरों में वृद्धि को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

आमला क्षेत्र में बढ़ती महंगाई और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार शत्रुहन चौहान को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता का जीना दूभर हो गया है।

बढ़ती महंगाई को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारा चर्चा में बताएं कि

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार ने कहा कि वर्तमान में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ गैस के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बाजार में इसकी उपलब्धता भी कम हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गई अप्रत्याशित वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़ दी है।

ईंधन संकट और बिजली कटौती से परेशानी

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एक तरफ दाम बढ़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता न होने से परिवहन और खेती-किसानी के कार्यों पर बुरा असर पड़ रहा है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि पर्याप्त सप्लाई न होने के कारण आम जनता को घंटों लाइनों में लगना पड़ रहा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया और बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

आदिवासियों पर अत्याचार का भी जिक्र

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तुत औपचारिक पत्र में मुलताई तहसील के ग्राम खेड़ी रामोसी का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि वहां आदिवासियों की जमीन हड़पने की नीयत से उनके साथ मारपीट की गई और उन पर झूठी एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है। कांग्रेस ने राज्यपाल से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन के समय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र भावसार,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज देशमुख, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुड़े, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले ,यशवंत चढ़ोकार, वीरेंद्र बर्थे, विजय पारधी,नितिन सातनकर , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

For Feedback - feedback@example.com

41 thoughts on “आमला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ते गैस सिलेंडर के दाम और बिजली दरों में वृद्धि को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News