Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Tendua – पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र में आया तेंदुआ

By
—
On:

विभाग के अधिकारी बोले बनाएंगे पानी की व्यवस्था, जंगल क्षेत्र के नदी- नाले सूखे भीषण पेयजल संकट

Tendua – आठनेर – दक्षिण वन मंडल क्षेत्र की हीरादेही रेंज के नालघाट में सोमवार की रात में बीच सड़क मार्ग पर तेंदुआ को देखा गया है। इसकी जानकारी केलबेहरा निवासी मदन साहू ने दी है। बताया है आठनेर से शादी समारोह से गांव लोट रहे थे तभी नाल घाट जंगल रास्ते से तेंदुआ बीच सड़क मार्ग पर आया जैसे तैसे नजर छुपाकर राहगीरों को भागना पड़ा इधर इस मामले में विवाग की ओर पुष्टि की है।

रेंजर नितिन पवार ने भी माना है कि भीषण गर्मी में पानी की तलाश में जंगल से तेंदुआ बाहर आया होगा। जंगल में फिलहाल नदी नाले में पानी खत्म हो गया है उनके द्वारा कहा है कि जंगल क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है लगातार पानी की स्तोत्र का पता लगाया जा रहा है गर्मी में तेंदुआ जंगल से बाहर आने की बात सही है लेकिन उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च है।

इधर तेंदुआ को देखकर राहगीरों में भी डर पैदा हुआ है। विभाग की ओर बताया है कि तेंदुआ की उम्र कम है और किसी भी व्यक्ति को डरने की जरूरत नहीं है। वन विभाग की रात्रि गस्त भी होती है। जंगल में मौजूद वन्य प्राणी की सुरक्षा विभाग की जुमेदारी है। किसी पर भी कोई हमले की सूचना नहीं है और ना ही गांव में पहुंचने की कोई सूचना है।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Tendua – पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र में आया तेंदुआ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News