Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

माध्यमिक शाला लोकीपार के छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

By
On:

खबरवाणी

माध्यमिक शाला लोकीपार के छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नरसिंहपुर – जोन स्तरीय विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान ,पर्यावरण प्रदर्शनी 28 एवं 29 जनवरी को डाइट जबलपुर में आयोजित हुई जिसमें माध्यमिक शाला लोकीपार, जिला नरसिंहपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी चारों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।गणित में उदय प्रताप सिंह चौधरी,इतिहास में विनायक ठाकुर,सामाजिक राजनीतिक में रियांश मेहरा,लघु नाटिका में वैष्णवी चौधरी,काजल विश्वकर्मा,राखी यादव,पूजा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मार्गदर्शी शिक्षकों में शाला की प्रधान पाठिका शिखा शर्मा,कमलेश साहू, नेहा शर्मा, अर्चना शर्मा नमिता नेमा ने बच्चों को राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया है छात्रों की इस उपलब्धि पर सभी शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं व बधाई दी ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News