खबरवाणी
आंधी–तूफान व ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन बुरहानपुर
बिरोदा/पातोडा। लोनी भोलना
हाल ही में आई आंधी–तूफान एवं ओलावृष्टि से गेहूं, चना, मक्का, केली एवं तरबूज सहित विभिन्न फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खड़ी फसलें जमीनदोज हो जाने से किसानों को करोड़ों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है।
इसी कड़ी में आज ग्राम बिरोदा एवं पातोडा में खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर दादा एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री मनोज माने को भारतीय किसान संघ ग्राम समिति बिरोदा एवं किसानों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों के शीघ्र सर्वे एवं उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की गई। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य कृषक, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी अपर कलेक्टर एवं तहसीलदार एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।





