Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Stock Market Crash Today: क्रिसमस पर बाजार में मातम, खुलते ही धड़ाम हुए Sensex और Nifty

By
On:

Stock Market Crash Today: जहां एक तरफ लोग क्रिसमस की छुट्टियों का मजा ले रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार में कोई खुशी नजर नहीं आई। शुक्रवार को बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव दिखा और प्रमुख सूचकांक Sensex और Nifty 50 लाल निशान में फिसल गए। शॉर्ट हॉलिडे वीक में मुनाफावसूली और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार का मूड खराब कर दिया।

Sensex-Nifty में कितनी गिरावट आई

सुबह करीब 10:30 बजे, बीएसई सेंसेक्स 0.25 फीसदी गिरकर 85,206.17 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 50 भी 0.25 फीसदी टूटकर 26,094.35 पर आ गया। बाजार की शुरुआत से ही कमजोरी बनी रही। 16 में से 14 सेक्टर लाल निशान में खुले, जिससे चौतरफा दबाव साफ नजर आया।

रुपये की कमजोरी ने बढ़ाई चिंता

बाजार गिरने की एक बड़ी वजह रुपये की कमजोरी भी मानी जा रही है। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 89.71 पर बंद हुआ था। क्रिसमस की छुट्टी के बाद शुक्रवार को रुपया 23 पैसे टूटकर 89.84 पर खुला और कुछ ही देर में 89.94 प्रति डॉलर तक फिसल गया। कमजोर रुपया निवेशकों की चिंता और बढ़ा रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भी भारतीय बाजार पर असर डाल रही है। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के तेल निर्यात पर दबाव बढ़ाने और नाइजीरिया में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के बाद तेल महंगा हुआ है। ब्रेंट क्रूड 0.4% चढ़कर 62.48 डॉलर और WTI क्रूड 58.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Read Also:Eyebrow Growth Tips: भौंहें होंगी घनी और काली, ये देसी तेल करेगा कमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

FII की बिकवाली और मुनाफावसूली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार तीसरे दिन भी बिकवाली करते नजर आए। बुधवार को ही FIIs ने 1,721.26 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसके अलावा लगभग सभी सेक्टरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। श्रीराम फाइनेंस और सन फार्मा जैसे दिग्गज शेयर निफ्टी 50 में 2 फीसदी तक टूटे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News