Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आदिवासी अंचल गेंहूबारसा का छात्र जिले में प्रथम

By
On:

खबरवाणी

आदिवासी अंचल गेंहूबारसा का छात्र जिले में प्रथम

मुलताई। प्रभातपट्टन के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मे स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेहूं बारसा के छात्र पुष्पराज सुदामा सूर्यवंशी ने कृषि संकाय मे जिले की टॉप टेन सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुष्पराज ने 93.8% अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है । छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय प्राचार्य घनश्याम आज़ाद की प्रेरणा एवं शिक्षक सूरज कनाठे के मार्गदर्शन को देते हुए बताया कि हर दिन छः घण्टे की नियमित पढ़ाई और अभ्यास से यह सफलता मिली है ।इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेहूं बारसा के प्राचार्य घनश्याम आज़ाद,
शिक्षक सुरेश आज़ाद, श्री नवल सिंह कुमरे,अतिन खरे ,रमेश वाईकर ,अजाबराव पंडोले, संगीता मौसिक एवं स्टाफ सदस्यों ने छात्र पुष्पराज को पुरस्कृत कर सम्मानित किया ।शाला प्रभारी श्री घनश्याम आज़ाद ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 10 वीं का 73% एवं कक्षा 12 वीं का 87% रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News