Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

चोरी एवं अपराधों पर नियंत्रण रखने मंडल अध्यक्ष ने की टीआई से चर्चा

By
On:

खबरवाणी

चोरी एवं अपराधों पर नियंत्रण रखने मंडल अध्यक्ष ने की टीआई से चर्चा

मुलताई। नगर बीते दिनों से बढ़ रही चोरी की घटना पर रोक लगाने एवं कानून व्यवस्था आदि मुद्दे को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू के नेतृत्व में नपा एल्डरमेनो ने मुलताई थाना पहुंचकर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार सिंह से चर्चा की। नगर में बीते दिनों मंदिरों एवं अन्य स्थान पर चोरी की घटना घटित होने पर नगर में कानून व्यवस्था की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल महामंत्री एवं एल्डरमेन निलेश चावरिया, एल्डरमैन राजू चौबे, प्रीतम सिंह सिसोदिया,बीना पंजाबी, भाजपा नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, पूर्व पार्षद श्रवण नागले, भाजपा कार्यकर्ता मनोज उइके सहित अन्य द्वारा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार से नगर में बढ़ रही चोरी की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने एवं अप्रिय घटना रोकने, नगर में जगह लगे कैमरे को सुधारने, नगर में चोरी की घटना पर अंकुश लगे इस दिशा में नगर के समस्त व्यापारियों की बैठक लेकर नगर में कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर थाना प्रभारी से चर्चा की।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News