खबरवाणी
सॉफ्टबॉल में स्वर्ण पदक विजेता सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राए सम्मानित
मुलताई। नगर के पीएमश्री कन्या शाला में कक्षा 12वीं में अध्यनरत रग्बी एवं सॉफ्टबॉल खेल में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता एवं उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली चार छात्राओं को विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने भाजपा भवन मे सम्मानित किया,वही खेल में आगे कोचिंग कराने की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की गई lभाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया नगर के पीएम श्री स्कूल मे कक्षा 12वीं की छात्रा रानी पिता कैलाश घाघरे ने सॉफ्टबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ में स्वर्ण स्वर्ण पदक जीताl गुंजन पिता योगेश साहू ने उड़ीसा में राज्य स्तर पर रग्बी खेल में, दीपिका पिता नारायण साहू ने सॉफ्टबॉल खेल में राष्ट्रीय स्तर पर उज्जैन मध्य प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया,वही भावेश्वरी पिता राजकुमार राउत बिहार में आयोजित रग्बी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l पीएम श्री कन्या स्कूल में अध्यनरत चारों छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर एवं जिले का नाम रोशन करने पर विधायक देशमुख द्वारा सम्मानित कर भविष्य में खेल में अधिक बेहतर प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी विधायक देशमुख लेने की घोषणा की गई l इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, उपेंद्र पाठक कीर्ति यादव, यवनिद्र जैन, रामदास साहू, पीएम श्री शाला के शिक्षक – खेल शिक्षिका उपस्थित थे l





