आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में जब फोन चार्ज होने में घंटों लगा दे, तो झुंझलाहट होना लाजमी है। कई लोग सोचते हैं कि समस्या चार्जर में है, लेकिन असल में कई बार गलती चार्जिंग केबल की होती है। अगर सही चार्जर और सही केबल का मेल नहीं होगा, तो आपका फोन फास्ट चार्जिंग का पूरा फायदा नहीं उठा पाएगा।
केवल महंगा चार्जर खरीदने से नहीं बनेगी बात
कई लोग यह मान लेते हैं कि 100W या 120W का चार्जर खरीदते ही फोन बिजली की रफ्तार से चार्ज होने लगेगा। लेकिन भाई साहब, ऐसा नहीं होता। फास्ट चार्जिंग तभी काम करती है जब चार्जर और केबल दोनों एक-दूसरे के साथ सही तरीके से काम करें। अगर आपके फोन में 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और केबल केवल 30W तक सपोर्ट करती है, तो फोन कभी भी पूरी स्पीड से चार्ज नहीं होगा।
हर “फास्ट चार्जर” आपके फोन के लिए फास्ट नहीं होता
मार्केट में कई चार्जर “Super Fast Charging” या “High-Speed Charging” के नाम से बिकते हैं। लेकिन हर कंपनी की अपनी अलग चार्जिंग टेक्नोलॉजी होती है। जैसे Vivo और Oppo की SuperVOOC टेक्नोलॉजी Samsung या iPhone में वही स्पीड नहीं दे पाएगी। इसलिए चार्जर खरीदते समय केवल ब्रांडिंग देखकर फैसला न लें, बल्कि उसकी चार्जिंग टेक्नोलॉजी और आउटपुट स्पेसिफिकेशन भी जरूर चेक करें।
60W से ज्यादा चार्जिंग के लिए E-Marker केबल जरूरी
अगर आपका फोन 60W या उससे ज्यादा की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, तो साधारण केबल काम नहीं आएगी। इसके लिए 5A E-Marker चिप वाली केबल की जरूरत होती है। यह चिप चार्जर को बताती है कि केबल हाई पावर संभाल सकती है। अगर यह चिप नहीं होगी, तो चार्जर सुरक्षा के लिए अपने आप पावर कम कर देगा और फोन धीरे चार्ज होगा।
अच्छी क्वालिटी की केबल पहचानें ऐसे
नई केबल खरीदते समय उसके पैक पर 5A, 100W या 240W जैसी रेटिंग जरूर देखें। अच्छी क्वालिटी की केबल आमतौर पर थोड़ी मोटी और मजबूत होती है क्योंकि उसमें बेहतर कॉपर वायर और अतिरिक्त सुरक्षा परतें लगी होती हैं। बहुत पतली और हल्की केबल अक्सर कम पावर सपोर्ट करती हैं, जिससे चार्जिंग स्पीड प्रभावित होती है।
फोन की फास्ट चार्जिंग का पूरा फायदा कैसे उठाएं?
अगर आप चाहते हैं कि फोन कुछ ही मिनटों में तेजी से चार्ज हो जाए, तो हमेशा ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर और सही रेटिंग वाली केबल का इस्तेमाल करें। साथ ही चार्जिंग के दौरान भारी गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग से बचें। सही चार्जर, सही केबल और सही इस्तेमाल से आपका फोन पहले से कहीं ज्यादा तेजी से चार्ज होगा और बैटरी की लाइफ भी बेहतर बनी रहेगी।
Read Also :- Silver Price Crash: चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से करीब ₹1.90 लाख सस्ती हुई सिल्वर






1 thought on “फोन ओरिजिनल चार्जर से भी धीरे चार्ज हो रहा है? कहीं यह छोटी सी गलती तो नहीं कर रहे आप!”
Comments are closed.