IPL Satta – बैतूल – एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया है ।उनके अभियान का असर भी दिखने लगा है । पहले जहाँ आईपीएल सट्टा के खिलाफ कार्यवाही हुई तो वही अब शहर का एक नामी सटोरिया को पुलिस ने पकड़ा है । इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है ।
6 पुलिसकर्मियों की लापरवाही आई सामने | Satta
एडिशनल एसपी नीरज सोनी ने बताया कि सटोरियों को पकड़ने में कोतवाली थाने में पदस्थ 6 पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है । जिसमें तीन को लाइन अटैच किया गया है और 3 को सस्पेंड किया गया है । इसके अलावा कोतवाली टीआई को भी कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है । इससे साफ है कि कप्तान ने संदेश दिया है कि अवैध गतिविधियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
की गई कार्यवाही | Satta
जारी प्रेसनोट में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने जिले मे अवैध जुआ सट्टा, शराब सहित अवैध गतिविधियों की रोकथाम व प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया था । जिसके तारतम्य मे अति. पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बैतूल श्रष्टि भार्गव के निर्देशन मे कार्यवाही की गई । 8 मई को कोठी बाजार बैतूल में दबिश देकर आरोपी राजेश उर्फ पप्पू पाल सहित 05 व्यक्तियो को रुपये के साथ सट्टा पर्ची भी बरामद की गई ।
मोबाइल फोन व नगद राशि जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 4 क सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपियों में राजेश उर्फ पप्पु पाल , देवेन्द्र विश्वकर्मा,पवन अमझरे, अजय सिंह ठाकुर और साहबलाल कुमरे को गिरफ्तार किया है ।इनके पास से कुल नगद राशि 65,230 रूपये सहित सट्टा पर्ची एवं अन्य सामग्री जप्त की है ।
उपरोक्त रेड कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिला स्तर पर गठित टीम व कोतवाली थाने के संयुक्त पुलिस बल के द्वारा की गई। जिसमे निरीक्षक अजय सोनी, उपनिरीक्षक कविता नागवंशी, उप निरी. रवि ठाकुर, उपनिरी. वशंज श्रीवास्तव, सउनि विनोद इवने, प्र. आर. क्र. 203 विनय पाण्डे, प्र.आर. क्र. 365 नीलेश, प्र. आर. 142 मांगीलाल, आर. 65 विकाश जैन, आर. 23 निलेश शामिल रहे।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.