Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

धूम धाम से मनाई संत रविदास महराज की जयंती

By
On:

खबरवाणी

धूम धाम से मनाई संत रविदास महराज की जयंती

नगर के प्रमुख मार्गो से निकला चल

समारोह,आदिवासी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

आठनेर:_ संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 649 वी जयंती पर नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया रविदास जन जागृति समिति के अध्यक्ष राजेश इंगले ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत रविदास जी महाराज की जयंती सामाजिक जनों और नगर के वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से भव्य रूप देकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज संगठन और रविदास समिति के सदस्य द्वारा रविदास जी की झांकी बनाकर नगर के प्रमुख मार्ग से चल समारोह निकाला गया जिसके पश्चात बस स्टैंड पर स्थित भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। चल समारोह का रविदास जी महाराज के प्रांगण तक पहुंचा कहा विभिन्न सांस्कृतिक मंचीय कार्यक्रम का आयोजन भी समाज समिति द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा जगताप विशेष अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप भैसदेही विधायक प्रतिनिधि शिवदयाल आजाद,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सूरज राठौर, बैतूल बाजार के नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश गायकवाड, आठनेर नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जितपुरे, भाजपा अजा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष विजय गायकवाड पार्षद किरण सावरकर सोमवंशी महार समाज के जिला अध्यक्ष मारुति तायड़े दी बुद्धिष्ठ सोसाइटी अध्यक्ष रूपेश डोंगरे मंच पर मौजुद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद गायत्री कैलाश आजाद द्वारा की गई। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया और संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन पर बारी बारी से अपने विचार व्यक्त किए। संत
रविदास समिति के सदस्यो द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो से चल समारोह में आदीवासी सामूहिक नृत्य के कलाकारों को सामिल किया गया जो की आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में समिति के कृष्णा कटोलकर उपाध्यक्ष गुड्डू वाडेकर रामेश्वर वाडेकर सुरेश कटोलकर, राहुल वाडेकर अशोक वाडेकर ,पार्षद अजय पोटफोड़,योगेश जगताप, रमेश चंद्र गायकवाड़ सोपान जगताप,गोलू चडोकर,सुखदेव तायड़े,विजय डोंगरे,प्रकाश आवठे,पत्रकार आशीष बर्दे,ऋषभ अवस्थी , थाना प्रभारी विजयसिंह ठाकुर, एएस आई दिनेश धुर्वे,आरक्षक विपल्व मिनासे सहित सैकड़ों को संख्या में सामाजिक जन और समाज सेवी मौजूद रहे। मंच संचालन प्रमोद गायकवाड़ द्वारा किया गया और अंत में कार्यक्रम का आभार समाज सेवी कैलाश आजाद, रविदास समिति को अध्यक्ष राजेश इंगले ने किया ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News