खबरवाणी
साहू समाज ने मनाया मां कर्मा जन्मोत्सव
मुलताई। नगर मे साहू समाज द्वारा आराध्य देवी मां कर्मा जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।साहू समाज अध्यक्ष पवन साहू बिसने एवं मां कर्मा जन्मोत्सव कार्यक्रम प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया सुबह 11 बजे जगन्नाथ मंदिर में सामाजिक बंधुओं द्वारा भोग लगाकर बजरंग दल चौंक पर खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया 4 बजे से शीतला माता मंदिर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ किया एवं 7 बजे महाआरती की आरती के पश्चात समाज में मेघावी छात्र छात्राओं एवं सेवानिवृत कर्मचारियो को सम्मानित किया एवं इस अवसर पर गौ सेवा एवं गौ रक्षकों एवं शीतला माता मंदिर में प्रतिदिन आरती पूजा करने वाले भक्तों का सम्मान किया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में सभी सामाजिक बंधुओं एवं अतिथियो का साहू समाज अध्यक्ष पवन साहू बिसने ने आभार व्यक्त किया।





