नपा ने आरआरआर केंद्र को अनुपयोगी सामग्री देने की अपील
RRR Centre – बैतूल – सामान्यत: अभी तक आमजन अपने घर की अनुपयोगी वस्तुओं को कचरे में फेंंक देता था जिसका दुबारा उपयोग नहीं हो पाता था और इसी के चलते गंदगी भी बढ़ती थी। शासन ने इन्हीं को दृष्टिगत रखते हुए आरआरआर केंद्र की अवधारणा को मूर्तरूप देने की सराहनीय पहल की है।
इसी के तहत नगर पालिका बैतूल भी शहर को गंदगी से मुक्त करने के लिए आरआरआर केंद्र शुरू कर दिया है। इस केंद्र में घर में जिन सामानो का इस्तेमाल आपके लिए अब नहीं बचा है उन्हें इधर उधर फेकने के बजाय नगर पालिका परिषद् बैतूल को दे सकते है। निकाय उन वस्तुओ को आरआरआर केंद्र पर पहुंचायेगी। आरआरआर यानि रिड्यूज, रियूज और रिसाईकल जो आपके काम की वस्तु नहीं है वह दूसरो के काम आ सकती है।

इस अभियान में बढ़चढ़कर ले हिस्सा: नपाध्यक्ष | RRR Centre

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर ने इस अभियान में शहरवासियों से बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने-अपने घरों की अनुपयोगी सामग्री को आरआरआर केंद्र में देने की अपील की है। और इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले एवं अभियान को सफल बनाये।
एकत्र की जाएगी सामग्री: सीएमओ

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला के निर्देशानुसार निकाय के 33 वार्डो में आरआरआर के तहत सामग्री एकत्रित की जाएगी यह एक विशेष अभियान जो की 5 जून तक संचालित किया जायेगा। इन सेंटरों के माध्यम से निकाय घरों से निकलने वाली सामग्री जैसे कपड़े, किताबे, खिलौने, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि एकत्रित कर जरुरत मंद लोगो को वितरित किया जायेगा।
खास बात यह है की इन सेंटर्स को कपड़ा बैंक, बर्तन बैंक, खिलौना बैंक के तौर पर विकसित किया जायेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में आरआरआर केंद्र तैयार किए जाने है। इन केन्द्रो में एकत्रित सामग्री को निकाय द्वारा रिसाइकल कर जरुरत मंद लोगो को प्रदाय किया जायेगा।
शत प्रतिशत सहयोग दें शहरवासी: ब्रांड एम्बेसडर | RRR Centre

नगर पालिका की पहली महिला ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती नेहा गर्ग का कहना है कि वे वीआर कांसेप्ट पर पिछले वर्षों से कार्य कर रही है और वेस्ट से उन्होंने कई उपयोगी सामग्री भी बनाई है जो कि शहर की सुंदरता बढ़ा रही है। इसके साथ ही नगर पालिका की स्वच्छ सर्वेक्षण की रैकिंग में नपा को अच्छी रैंक दिलाने में सहयोगी भी साबित हुई है। श्रीमती गर्ग ने कहा कि जन जागरूकता और लोगों को इस विषय का महत्व को समझाने में वह वह अपना शत-प्रतिशत सहयोग नगर पालिका को देंगी।
नपा को करें सहयोग: सभापति

नपा बैतूल की स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति की सभापति श्रीमती कल्पना कैलाश धोटे ने आरआरआर अवधारणा के अंतर्गत समस्त वार्डवासियों से अनुरोध किया है कि आप बैतूल की स्वच्छता रैकिंग के लिए पूर्व वर्षों के अनुसार इस वर्ष भी सहयोग करने में अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाएं। इसके लिए आपको अपने-अपने घरों में निकलने वाला अनुपयोगी वस्तुएं नगर पालिका के आरआरआर केंद्रों में देने की पहल करें।
जरूरतमंदों को देंगे सामग्री: स्वच्छता निरीक्षक | RRR Centre

नपा के स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया ने बताया कि यह अभियान 3 से 5 जून तक चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री की आरआरआर अवधारणा की संकल्पना को एक अभियान के रूप में चलाकर समानता का भाव लाने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है।
हमारा शहरवासियों से निवेदन है कि आपके पास अतिरिक्त में जो भी वस्तुएं जैसे कपड़े, जूते, खिलौने, किताबें व अन्य वस्तुएं हो वह निकाय द्वारा संचालित आरआरआर सेंटर में जमा करा कर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग कर सकते हैं। यह सामग्री रिड्यूज, रियूज और रिसाईकल के सिद्धांत पर होगी कार्यवाही। घरों से फालतू सामान जैसे कपड़े खिलोने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरुरत मंद को देंगे।






Исследуйте лучшие онлайн-казино 2025 года. Сравните бонусы, выбор игр и надежность лучших платформ для безопасной и выгодной игрыказино-активности