बोलेरो सवार 2 लोग हुए घायल
Road Accident – बैतूल – शाहपुर में लोक सेवा केंद्र के पास मंगलवार को अनियंत्रित बोलेरो ने पैदल जा रहे जयस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आदिवासी लोक गायक मुकेश धुर्वे को टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में बोलेरो में सवार 2 लोग भी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर में लोक सेवा केंद्र के पास बोलेरो ने पैदल जा रहे जयस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आदिवासी लोक गायक मुकेश धुर्वे को टक्कर मार दी। जिससे कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बोलेरो में सवार दो युवक घायल हो गए।
- खबर ये भी है :- 6G In India – प्रधानमंत्री मोदी ने 6G को लेकर की बड़ी घोषणा
मुकेश धुर्वे पिता छोटेलाल धुर्वे उम्र 37 वर्ष पैदल सड़क किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान शाहपुर की ओर से जा रही बोलेरो ने अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे मुकेश धुर्वे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश धुर्वे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बोलेरो में सवार विवेक शुक्ला एवं अनूप मालवी भी घायल हो गए घटना की जानकारी लगते ही शाहपुर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर 108 की मदद से लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नगर परिषद के शव वाहन से मृतक को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर नगर एवं जयस के कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंच गए। शाहपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम को समाप्त कर शाहपुर एसडीएम अभिजीत सिंह एवं तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।






**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.