Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Retired Employee – डागा फाउंडेशन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान

By
On:

राष्ट्र निर्माता सम्मान समारोह आयोजित

Retired Employeeबैतूल विभिन्न शासकीय सेवाओं में सेवाएं दे चुके अधिकारी-कर्मचारियों को डागा फाउंडेशन ने राष्ट्र निर्माता सम्मान से सम्मानित किया है। जैन दादावाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में बैतूल विधायक निलय डागा, डागा फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा और सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

इस मौके पर श्री डागा ने कहा कि आजादी के बाद से ही देश की उन्नति में समस्त विभागों के केंद्र एवं राज्य में पदस्थ सेवानिवृत कर्मचारियों(Retired Employee) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शासकीय सेवाकाल में इन सेवानिवृत कर्मचारियों की लगनशीलता, कर्मठता, और संघर्षशीलता को दृष्टिगत रखते हुए डागा फाउंडेशन द्वारा आज समस्त विभागों के सेवानिवृत कर्मचारियों को राष्ट्र निर्माता सम्मान से सम्मानित किया गया है।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम को लेकर बैतूल विधानसभा क्षेत्र से लगभग 5 हजार से अधिक सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारी(Retired Employee) को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर म.प्र. एवं केन्द्रिय शासकीय सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या और निदान पर चर्चा की गई।

डागा फाउंडेशन की सेवानिवृत कर्मचारियों के प्रति बेहद  आस्था है, फाउंडेशन का मानना है कि राष्ट्र के निर्माण में आजादी के बाद के समस्त शासकीय कर्मचारियों की अहम भूमिका है। विपरीत परिस्थितियों में इन कर्मचारियों ने देश के लिए कड़ा संघर्ष किया है चाहे भारतीय सेना में पदस्थ सैनिक, पुलिस, रेलवे विभाग हो, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों के कर्मचारियों ने देश को उन्नति के शिखर पर लाकर खड़ा किया है।

आज मशीन युग है लेकिन उस दौर में मशीन ना होते हुए भी इन सेवानिवृत कर्मचारियों(Retired Employee) ने अपने खून पसीने से देश को सींचकर हरा भरा किया है, उनकी सेवा का ही परिणाम है कि आज देश सर्वोच्च स्थान पर है। डागा फाउंडेशन का मानना है कि सेवानिवृत कर्मचारी एक व्यक्तित्व नहीं, एक बुनियाद हैं। ऐसी बुनियाद जिस पर भारत का विराट महल खड़ा है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Retired Employee – डागा फाउंडेशन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News