खबरवाणी
हिंसा करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारनी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी पुलिस ने एक हिंसक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण
दिनांक 17 जनवरी की रात लगभग 12 बजे फरियादी रोहित सोने पिता हेमराज सोने (29 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 03, कांतिशिवा पेट्रोल पंप के पास सारनी अपने घर के सामने आग ताप रहा था। इसी दौरान दीनदयाल गुर्जर एवं उसका पुत्र सजल गुर्जर थार वाहन से मौके पर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। आरोपी दीनदयाल द्वारा कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया गया, वहीं सजल गुर्जर ने हॉकी से पीठ व पैर पर हमला किया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 19/26 धारा 296(ए), 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तारी व पुलिस टीम
प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रीति पालेवार, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके तथा आरक्षक सुभाष मंडलोई, अनुज यादव एवं मोहित भाटी की टीम द्वारा आरोपी दीनदयाल पिता चुन्नीलाल गुर्जर (45 वर्ष) निवासी सुपर एफ, सारनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। घटना में प्रयुक्त थार वाहन क्रमांक एमपी 04 ईबी 8899, एक कुल्हाड़ी एवं एक हॉकी जप्त की गई है। प्रकरण का दूसरा आरोपी सजल गुर्जर घटना दिनांक से फरार है, जिसकी तलाश जारी





