देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल संकट और वैश्विक हालात के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बड़ा संदेश देते हुए अपने ही काफिले को छोटा करने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील करने के बाद खुद मिसाल पेश की है। अब एसपीजी को प्रधानमंत्री के काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या 50 फीसदी तक घटाने का आदेश दिया गया है। इस फैसले के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री भी एक्शन मोड में आ गए हैं।
आधा हुआ पीएम मोदी का काफिला, SPG को मिला सख्त आदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा है कि देशहित में फिजूल ईंधन खर्च रोकना जरूरी है। इसी के चलते उनके काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या कम कर दी गई है। खबरों के मुताबिक एसपीजी ने तुरंत इस आदेश पर अमल शुरू कर दिया। खास बात ये है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, लेकिन गैरजरूरी गाड़ियों को हटाया जाएगा। देसी भाषा में कहें तो अब “कम गाड़ी, ज्यादा जिम्मेदारी” वाला फॉर्मूला अपनाया जा रहा है।
पीएम मोदी की EV प्लानिंग, अब काफिले में दिखेंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी चाहते हैं कि उनके सुरक्षा काफिले में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV भी शामिल किए जाएं। इससे पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी और सरकार का खर्च भी बचेगा। सबसे बड़ी बात ये है कि इसके लिए नई गाड़ियां खरीदने की जल्दबाजी नहीं होगी। यानी “सेविंग भी और प्लानिंग भी” वाली रणनीति अपनाई जा रही है।
गुजरात के राज्यपाल ने छोड़ी हवाई यात्रा, ट्रेन-बस से करेंगे सफर
Acharya Devvrat ने भी बड़ा फैसला लेते हुए हेलिकॉप्टर और हवाई यात्रा से दूरी बनाने का ऐलान किया है। अब वे ट्रेन, स्टेट ट्रांसपोर्ट बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करेंगे। इतना ही नहीं, उनके Z+ सिक्योरिटी काफिले में भी कम गाड़ियां रहेंगी। राज्य की यूनिवर्सिटियों में हफ्ते में एक दिन “Combustion Engine Free Day” मनाने की तैयारी है, ताकि युवा साइकिल और EV इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित हों।
केंद्रीय मंत्री और राज्यों के CM भी आए एक्शन मोड में
C. R. Patil ने अपने काफिले से पायलट और एस्कॉर्ट गाड़ियां हटाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि देशहित में ईंधन बचाना हर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज है। वहीं Yogi Adityanath ने यूपी में अपने आधिकारिक काफिले को 50 फीसदी तक कम करने का आदेश दिया है। Mohan Yadav ने भी मंत्रियों के काफिलों को छोटा करने का फैसला लिया है।
Read Also:IPL 2026: Axar Patel पर BCCI का बड़ा एक्शन, लाखों का लगा जुर्माना
दिल्ली सरकार का नया फॉर्मूला, कारपूलिंग पर जोर
Rekha Gupta सरकार ने भी ईंधन बचत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब मंत्री, विधायक और सरकारी अधिकारी सरकारी कामों में कम गाड़ियों का इस्तेमाल करेंगे। कारपूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया जाएगा। कुल मिलाकर सरकार जनता को ये संदेश देना चाहती है कि “देश पहले, आराम बाद में।” बढ़ते तेल संकट के बीच ये फैसले आने वाले दिनों में आम लोगों की आदतों पर भी असर डाल सकते हैं।





