आजकल खराब खानपान, तंबाकू, गुटखा और स्मोकिंग की वजह से Oral Cancer यानी माउथ कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि लोग इसके शुरुआती लक्षणों को सामान्य छाले या गले की तकलीफ समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि समय रहते पहचान हो जाए तो इलाज आसान हो सकता है। दंत चिकित्सक Dr. Neetu Jhunjhunwala ने बताया कि आप घर बैठे खुद अपने मुंह की जांच कर सकते हैं।
मुंह के अंदर छाले और घाव को ऐसे पहचानें
सबसे पहले शीशे के सामने खड़े होकर अपना मुंह अच्छी तरह खोलें। अब दोनों हाथों की मदद से मुंह के अंदर देखें कि कहीं कोई छाला, घाव या सूजन तो नहीं है। अगर कोई घाव 2 से 3 हफ्ते तक ठीक नहीं हो रहा है, तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें। डॉक्टर के मुताबिक अगर छाले को दबाने पर दर्द हो रहा है तो वह सामान्य हो सकता है, लेकिन बिना दर्द वाला घाव कैंसर का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।
लाल-सफेद धब्बों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें
अगर मुंह के अंदर लाल या सफेद रंग के पैच दिखाई दें तो सावधान हो जाइए। कई बार लोग इसे गर्म चीज खाने या मामूली इंफेक्शन समझ लेते हैं, लेकिन ये प्रीकैंसरस संकेत भी हो सकते हैं। जीभ, मसूड़े, गाल के अंदर और तालू को ध्यान से चेक करें। अगर कहीं असामान्य निशान या सूजन दिखे तो तुरंत डेंटिस्ट के पास जाएं।
गर्दन में गांठ दिखे तो तुरंत कराएं जांच
घर पर स्क्रीनिंग करते समय गर्दन की जांच करना भी जरूरी है। इसके लिए अपना चेहरा ऊपर उठाएं और गर्दन पर हल्के हाथ से दबाकर देखें। अगर कहीं गांठ, सूजन या कठोर हिस्सा महसूस हो रहा है तो देरी न करें। कई बार माउथ कैंसर का असर गले और गर्दन की लिम्फ नोड्स तक पहुंच जाता है।
ये लक्षण दिखें तो समझ जाएं खतरे की घंटी
लगातार गले में दर्द रहना, कान में दर्द होना, मुंह का सुन्न पड़ना, दांत हिलना या निगलने में परेशानी होना भी Oral Cancer के संकेत हो सकते हैं। अगर ये समस्याएं लंबे समय तक बनी रहें तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खासकर तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और शराब का सेवन करने वालों को नियमित जांच करवानी चाहिए।
बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है
माउथ कैंसर से बचने के लिए गुटखा, पान मसाला और धूम्रपान जैसी आदतों से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। रोजाना मुंह की सफाई रखें और साल में कम से कम एक बार डेंटल चेकअप जरूर कराएं। डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती स्टेज में बीमारी पकड़ में आ जाए तो इलाज सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए शरीर के छोटे-छोटे संकेतों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। Read Also :-
घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में करें माउथ कैंसर की जांच, डॉक्टर ने बताया आसान तरीका
आजकल खराब खानपान, तंबाकू, गुटखा और स्मोकिंग की वजह से Oral Cancer यानी माउथ कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि लोग इसके शुरुआती लक्षणों को सामान्य छाले या गले की तकलीफ समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि समय रहते पहचान हो जाए तो इलाज आसान हो सकता है। दंत चिकित्सक Dr. Neetu Jhunjhunwala ने बताया कि आप घर बैठे खुद अपने मुंह की जांच कर सकते हैं।
मुंह के अंदर छाले और घाव को ऐसे पहचानें
सबसे पहले शीशे के सामने खड़े होकर अपना मुंह अच्छी तरह खोलें। अब दोनों हाथों की मदद से मुंह के अंदर देखें कि कहीं कोई छाला, घाव या सूजन तो नहीं है। अगर कोई घाव 2 से 3 हफ्ते तक ठीक नहीं हो रहा है, तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें। डॉक्टर के मुताबिक अगर छाले को दबाने पर दर्द हो रहा है तो वह सामान्य हो सकता है, लेकिन बिना दर्द वाला घाव कैंसर का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।
लाल-सफेद धब्बों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें
अगर मुंह के अंदर लाल या सफेद रंग के पैच दिखाई दें तो सावधान हो जाइए। कई बार लोग इसे गर्म चीज खाने या मामूली इंफेक्शन समझ लेते हैं, लेकिन ये प्रीकैंसरस संकेत भी हो सकते हैं। जीभ, मसूड़े, गाल के अंदर और तालू को ध्यान से चेक करें। अगर कहीं असामान्य निशान या सूजन दिखे तो तुरंत डेंटिस्ट के पास जाएं।
गर्दन में गांठ दिखे तो तुरंत कराएं जांच
घर पर स्क्रीनिंग करते समय गर्दन की जांच करना भी जरूरी है। इसके लिए अपना चेहरा ऊपर उठाएं और गर्दन पर हल्के हाथ से दबाकर देखें। अगर कहीं गांठ, सूजन या कठोर हिस्सा महसूस हो रहा है तो देरी न करें। कई बार माउथ कैंसर का असर गले और गर्दन की लिम्फ नोड्स तक पहुंच जाता है।
ये लक्षण दिखें तो समझ जाएं खतरे की घंटी
लगातार गले में दर्द रहना, कान में दर्द होना, मुंह का सुन्न पड़ना, दांत हिलना या निगलने में परेशानी होना भी Oral Cancer के संकेत हो सकते हैं। अगर ये समस्याएं लंबे समय तक बनी रहें तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खासकर तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और शराब का सेवन करने वालों को नियमित जांच करवानी चाहिए।
बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है
माउथ कैंसर से बचने के लिए गुटखा, पान मसाला और धूम्रपान जैसी आदतों से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। रोजाना मुंह की सफाई रखें और साल में कम से कम एक बार डेंटल चेकअप जरूर कराएं। डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती स्टेज में बीमारी पकड़ में आ जाए तो इलाज सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए शरीर के छोटे-छोटे संकेतों को नजरअंदाज करने की गलती न करें।
Read also :- मई 2026 में धमाका! Maruti Suzuki Invicto पर ₹2.15 लाख तक की भारी छूट





