Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

NEET-UG री-एग्जाम 2026: सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा एक्शन, एयरफोर्स और सेना भी रहेंगी अलर्ट

By
On:

NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा करवाई जाएगी। इस बार केंद्र सरकार किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं चाहती। यही वजह है कि सरकार ने पूरी तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस एग्जाम को लेकर पीएम मोदी खुद लगातार निगरानी कर रहे हैं। सरकार का मकसद साफ है — इस बार पेपर लीक या धांधली की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

पिछले गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक बड़ी बैठक हुई। इस मीटिंग में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह और शिक्षा मंत्रालय के बड़े अधिकारी शामिल हुए। बैठक में पेपर सेटिंग से लेकर प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्ट और एग्जाम सेंटर की सुरक्षा तक हर छोटी-बड़ी बात पर चर्चा हुई। सरकार चाहती है कि इस बार पूरा सिस्टम एकदम चाक-चौबंद रहे।

क्या NEET पेपर पहुंचाएगी इंडियन एयरफोर्स?

सूत्रों के मुताबिक सरकार इंडियन एयरफोर्स की मदद लेने पर भी विचार कर रही है। प्लान यह है कि NEET-UG के प्रश्न पत्र एयरफोर्स के विमान से सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटर तक पहुंचाए जाएं ताकि बीच में किसी तरह की छेड़छाड़ या लीक की संभावना खत्म हो जाए। हालांकि इस फैसले पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। अब यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेजा जाएगा, जहां से फाइनल मंजूरी मिल सकती है।

पीएम मोदी खुद रख रहे हैं पूरी नजर

PTI की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NEET री-एग्जाम की तैयारियों पर लगातार अपडेट ले रहे हैं। सरकार के लिए यह परीक्षा बेहद संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि इसमें करीब 23 लाख छात्र शामिल होंगे। यही कारण है कि हर स्तर पर मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार नहीं चाहती कि परीक्षा को लेकर फिर कोई विवाद खड़ा हो।

राज्यों की मदद से होगी सेंटरों की कड़ी सुरक्षा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि परीक्षा के हर चरण पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। राज्य सरकारों से भी सहयोग मांगा गया है और जिला स्तर पर अधिकारियों के साथ तालमेल बनाया जा रहा है। देशभर में करीब 5,400 परीक्षा केंद्र और 1 लाख क्लासरूम तैयार किए जा रहे हैं। छात्रों का तनाव कम करने के लिए सरकार ने पुरानी परीक्षा फीस वापस करने और री-एग्जाम की फीस माफ करने का फैसला भी लिया है।

सुप्रीम कोर्ट में आज होगी बड़ी सुनवाई

आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में NEET-UG पेपर लीक मामले पर अहम सुनवाई होने वाली है। ‘फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन’ (FAIMA) और ‘यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट’ (UDF) ने याचिका दायर कर NTA को भंग करने और भविष्य में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट कराने की मांग की है। कोर्ट पहले ही केंद्र सरकार, NTA और CBI को नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन अभी तक किसी की तरफ से जवाब दाखिल नहीं किया गया है। अब सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई है।

Read Also :- कर्नाटक में सियासी भूचाल! क्या सीएम सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा?

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News