Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

MPPEB Bharti : इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई बड़ी खबर, 20 सितम्बर तक करें आवेदन, जाने डिटेल्स   

By
On:

MPPEB Bhartiप्रदेश में भर्ती परीक्षा का दौर शुरू हो चूका है और इस समय अगर देखा जाए तो MPPEB प्रदेश का एक सबसे बड़ा एग्जामिनेशन बोर्ड है। बोर्ड द्वारा एक भर्ती परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। प्रदेश में 6 शासकीय नर्सिंग कॉलेज (Nursing colleges) में दाखिले के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू होगी। महिला अभ्यर्थी 20 सितंबर तक आवेदन करने की पात्रता रखेगी। वहीं आवेदन में संशोधन के लिए 25 सितंबर तक का समय दिया गया है। आपको बता दें की प्रदेश में 810 सीटें निर्धारित की गई है जिसके अंतर्गत  इंदौर भोपाल सहित प्रदेश के जबलपुर ग्वालियर रीवा और सागर के शासकीय नर्सिंग कॉलेज में महिला अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाना है।

वहीं शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए अक्टूबर में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एमपीपीईबी की मानें तो 17 और 18 तारीख को परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा 17 अक्टूबर को होनी है। छात्रों को 8:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा जबकि महत्वपूर्ण निर्देश को पढ़ने के लिए उन्हें 10 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा 9:00 बजे से शुरू होकर 11:00 बजे तक संचालित की जाएगी जबकि दूसरे पाली की परीक्षा 18 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी।

परीक्षा शुल्क

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा कई तरह के बदलाव किए गए हैं। दरअसल परीक्षा शुल्क के लिए अनारक्षित अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय ₹400 रूपए का भुगतान करना होगा जबकि अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।

इसके लिए मध्य प्रदेश के प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट 2021 के परीक्षा संचालन और प्रवेश संबंधी नियम को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई है।इसके अलावा नियम पुस्तिका से उम्मीदवारों को राहत मिलेगी। बता दे कि मध्यप्रदेश के मूल निवासी महिला अभ्यर्थी इसमें आवेदन करने की पात्रता रखेगी।

पात्रता

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा में भौतिक रसायन शास्त्र जीव विज्ञान होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में 45% अंक से उत्तीर्ण होने के साथ अभ्यर्थी इस परीक्षा की पात्रता रखेंगे। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% अंक छूट का लाभ दिया जाएगा।

आयु सीमा

अभ्यर्थियों की आयु सीमा न्यूनतम 17 वर्ष अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट के लिए नियम पुस्तिका का देखना अनिवार्य है।

काउंसिलिंग

बता दें कि सभी शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आयोजित किया जाएगा इसके लिए निर्धारित तिथि तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इसमें छात्राओं के मूल प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों का परीक्षण भी किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद 5 साल कि सेवा अनिवार्य होगी। बता दे कि चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 810 उम्मीदवारों को शासकीय नर्सिंग कॉलेज में चार प्रशिक्षण के बाद स्टाफ नर्स के पद पर चिकित्सालय में कहीं भी 5 वर्ष की शासकीय सेवा देना अनिवार्य होगा।

ऐसा नहीं करने की स्थिति में अनुबंध के अनुसार प्रशिक्षण का पूरा खर्च उम्मीदवार से वसूल किया जाएगा। वहीं अनुबंध पत्र समय पर ना देने पर उम्मीदवारी भी निरस्त की जा सकती है। अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय 28000 रूपए तक जमा करना होगा। 25000 रूपए प्रति वर्ष, साथ ही कंप्यूटर शुल्क के 1000 रूपए एक बार और कॉशन मनी 500 रूपए सहित ट्रांसपोर्ट भी 1500 रूपए देना अनिवार्य होगा।

वहीं राज्य शासन के नियम के अनुसार छात्राओं को हर महीने 3500 का स्टाइपेंड 4 साल तक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा परीक्षा रिजल्ट प्रवेश परीक्षा देने के लिए आधार पंजीयन होना आवश्यक है।

परीक्षाओं में मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के अलावा मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक दस्तावेज का उपयोग किया जा सकता है। फोटो युक्त पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित रहेंगे।

Source – Internet 

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “MPPEB Bharti : इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई बड़ी खबर, 20 सितम्बर तक करें आवेदन, जाने डिटेल्स   ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News