Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Monsoon Car Driving Tips – इस बारिश के सीजन में कार चलते वक्त इन चीज़ो का रखे खास ध्यान,

By
On:

Monsoon Car Driving Tips – मानसून के मौसम में अपनी गाड़ी का ख्याल रखना सबसे जरूरी है। इस मौसम में अगर आप अपनी गाड़ी का ख्याल नहीं रखते तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बारिश में आप सुरक्षित तरीके से अपना वाहन चला सकें इसके लिए आपको कुछ आवश्यक एक्सेसरीज का उपयोग जरूर करना चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 7 कार एक्सेसरीज के बारे में जिसे आप अपनी कार में लगवाकर मानसून भर आसानी से ड्राइविंग कर सकेंगे।

यह भी पढ़े – Top 5 Maruti Car – मारुती की ये 5 सबसे धसू कारे, जिसे खरीदने के लिए मर रहे लोग,

Window Visor

विंडो वाइजर का कार या एसयूवी में होना बहुत उपयोगी साबित होता है। विंडो वाइजर तेज बारिश में कार के अंदर वेंटिलेशन को बनाए रखने में मदद करता है। इस कार की विंडो के ऊपर लगाया जाता है ताकि शीशों को थोड़ा खुला छोड़ा जा सके। इससे कार के अंदर वेंटिलेशन बना रहता है। धुंध नहीं जमती है।

Windshield Wiper

बारिश के मौसम में काम में विंडस्क्रीन वाइपर अच्छी तरह से काम करें। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए। कार ड्राइविंग के दौरान अच्छी विजिबिलिटी मिलना बहुत आवश्यक है। अगर वाईपर खराब हो गए हैं तो उन्हें बदल लें।

Waterproof Car Cover

बारिश के सीजन में कार को वाटर प्रूफ कवर से ढक कर रखें। आपकी कार बारिश के पानी और डस्ट से सुरक्षित रहगी। आपकी कार पानी के कारण जंग से भी भी बची रहेगी। वहीं, कई बार व्हाइट कलर की कार में लंबे समय तक बारिश के पानी में खुली रखने पर हल्की पीली होने लगती है।

Floor Mats

बारिश में किचड़ होना स्वाभाविक होता है। ये कीचड़ आपकी जूतों-चप्पलों की वजह से कार के अंदर पहुंच जाता है। ऐसे में कार के अंदर बेहतर क्वालिटी का फ्लोर मैट होना चाहिए। इससे जूतों में लगी मिट्टी फ्लोर मैट में चिपक जाएगी और केबिन गंदा नहीं होगा।

Mud Flaps

बारिश के सीजन में कार में मड फ्लैप या मडगार्ड लगवाना लेना चाहिए। इससे ऐसे इलाकों में जहां बारिश ज्यादा होती है। वहां आपकी कार मिट्टी से सुरक्षित रहेगी। दरअसल बारिश में मड फ्लैप कार की बॉडी में मिट्टी को जमने से बचाता है। बरसात के समय मड फ्लैप पानी के छींटों को सीधे कार के निचले हिस्से में लगने से रोकता है। इससे कार जंग से भी बची रहती है।

यह भी पढ़े – TVS iQube Electric Scooter – शानदार फीचर्स वाली TVS की यह इलेक्ट्रिक स्कूटर के ग्राहकों को मिलेगा तौहफा,

Emergency Kit

इमरजेंसी किट का कार में होना जरूरी है। बारिश के सीजन में इस इमरजेंसी किट में फर्स्ट ऐड किट के साथ रेनकोट, अम्ब्रेला, मल्टी पर्पस टूल्स, फ्लैशलाइट और पंक्चर रिपेयर किट भी रखना चाहिए।

Anti Fog Stickers

कार में रियर व्यू न-मिरर में एंटी-फॉग स्टीकर लगाने से उसमें पानी नहीं चिपकता। यह स्टीकर बारिश में ड्राइविंग के समय बहुत काम आता है। इससे भारी बारिश में भी सड़क पर आपकी विजिबिलिटी बनी रहती है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Monsoon Car Driving Tips – इस बारिश के सीजन में कार चलते वक्त इन चीज़ो का रखे खास ध्यान,”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News