Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

MH Highway – महाराष्ट्र हाइवे पुलिस की बैतूल के युवक ने खोली पोल

By
Last updated:

वायरल वीडियो में बताया रुपये के साथ मांगते है दारू

MH Highwayबैतूलमहाराष्ट्र की सीमा में घुसते ही एमपी के वाहन चालको को बेवजह परेशान करने की शिकायतें आमतौर पर आती रहती हैं । ऐसे ही एक मामले में बैतूल के युवक ने महाराष्ट्र हाईवे पुलिस की पोल खोल दी और वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । युवक ने नागपुर एसपी को इस मामले की शिकायत की जिसको लेकर हाईवे पुलिस के 4 कर्मचारियों को अटैच कर दिया गया है ।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे ये है बैतूल के विनीत शर्मा जो महाराष्ट्र की हाईवे पुलिस से बात कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि विनीत शर्मा ने पहले तो अपनी पत्नी की मेडिकल फाइल हाईवे पुलिस को दिखाएं और उसके बाद उनसे बोला कि या तो जान से मार डालो या तो मेरे ऊपर गोली चलाओ पिछले बार 500 रुपये दिए थे ।

कभी हजार रुपए लेते हो । एमपी की गाड़ी देखकर रोक लेते हो । कभी पांच सौ दो कभी हजार दो कभी दारू की बोतल मांगते हो । विनीत शर्मा ने हाईवे पुलिस के सामने अपना विरोध जताया और उनकी पोल खोल दी हालांकि पुलिसकर्मी उन्हें मनाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं ।

वीडियो को लेकर सांध्य दैनिक ख़बरवाणी से चर्चा में विनीत शर्मा ने बताया कि अपनी पत्नी के इलाज के लिए हर माह नागपुर जाते हैं । 3 जुलाई को भी गए थे सावनेर के पास हाईवे पुलिस ने उनकी गाड़ी रोकी और 1000 लिए जिसकी रसीद नहीं दी । रुपए देने के बाद मैं आगे निकल गया लेकिन बार-बार की दिक्कतों को लेकर वापस गया और हाईवे पुलिस का विरोध किया ।

श्री शर्मा का कहना है कि महाराष्ट्र की पुलिस एमपी के वाहनों को रोककर परेशान करती है । आमतौर पर एमपी से लोग इलाज कराने के लिए महाराज पर जाते हैं और उनकी कई मजबूरी होती हैं लेकिन पुलिस उनकी मजबूरी नहीं देखती है। इसको लेकर नागपुर एसपी को शिकायत भी की है ।

इस मामले में सांध्य दैनिक ख़बरवाणी ने पाटन सावंगी हाईवे पुलिस के प्रभारी विजय मुसनवार से चर्चा की तो उनका कहना है कि विनीत शर्मा ने नागपुर एसपी को शिकायत की है और कई आरोप लगाए हैं जिसको लेकर हाईवे पुलिस के 4 कर्मचारियों को अटैच किया गया है । आरोपों की जांच की जा रही है उनका कहना है कि कुछ आरोप गलत है ।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “MH Highway – महाराष्ट्र हाइवे पुलिस की बैतूल के युवक ने खोली पोल”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News