Mahindra BE.05: देश में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन की डिमांड के बीच महिंद्रा (Mahindra) भी अपना स्थान इस सेगमेंट में बनाने पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अपनी कई इलेक्ट्रिक कारों को आने वाले समय में लांच करने की योजना बनाई है। जिसमें Mahindra BE.05 भी शामिल है। कंपनी अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार में बेहतर ड्राइविंग रेंज के साथ कई आधुनिक फीचर्स ऑफर करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को साल 2025 के अक्टूबर महीने में लांच करेगी। लेकिन आज इस रिपोर्ट में हम आपको लॉन्चिंग से पहले ही इस कार की पांच अहम खूबियों के बारे में बताएंगे।
Mahindra BE.05 के स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी अपनी इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में शार्प एक्टीरियर डिजाइन दे सकती है। जिससे कि इसका लुक आकर्षक और एग्रेसिव लगेगा। इसके फ्रंट में कंपनी आकर्षक लाइट्स भो लगा सकती है। इसके डायमेंशन की बात करें तो कंपनी इसे 4370 mm लंबा, 1900 mm चौड़ा, और 1653 mm ऊँचा बना रही है। इसमें आपको 2775 mm का व्हील बेस भी मिल सकता है। इस इलेक्ट्रिक कार को आईएजीएलओ स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसके लुक पर कंपनी काफी काम कर रही है। वहीं इसमें लेवल 2 प्लस की सेफ्टी भी कंपनी देने जा रही है।
कंपनी की इस नई कार के डैशबोर्ड में एक बड़ी डिस्प्ले लगाई जाएगी। जो इसे काफी प्रीमियम बनाएगा। इसमें कई आधुनिक फीचर भी दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। कई रिपोर्ट की माने तो कंपनी इसमें न्यू टू स्पोर्ट स्टीयरिंग व्हील्स देने वाली है। वहीं इसमें सिंगल पीस गियरशिफ्ट भी देखने को मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है की कंपनी अपनी इस कार को दो पावरट्रेन के साथ बाजार में उतारेगी। जिसमें से एक ऑल व्हील ड्राइव हो सकता है। हालांकि इसे लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.
Appreciаting the time and effort you put into your wеbsite and detaileɗ
infօrmation you present. It’s niϲe to come across a
blog every oncе in a while that isn’t the same old rehashed mаterial.
Great read! I’ve saved your site and I’m adding your RSS feeds
to my Google account.
my site fintechbase