Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Live Result – 10वी बोर्ड में प्रदेश और जिले की मेरिट लिस्ट में बैतूल के इन विद्यार्थियों ने पाया स्थान  

By
—
On:

कक्षा 10 वीं में टॉप टेन में आए बैतूल के शिवम् और प्रीति

Live Result – बैतूल – माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा गुरूवार को जारी किए कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थी प्रदेश की टॉपसूची में शामिल हुए हैं।

इन विद्यार्थियों ने पाया स्थान | Live Result  

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम राठौर पिता भीम राठौर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल और प्रीति कुमरे पिता गुलाब सिंह कुमरे शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल मुलताई ने प्रदेश की टॉप सूची में शामिल होकर जिले, स्कूल, परिवार का नाम रोशन किया है। शिवम एवं प्रीति दोनों विद्यार्थियों को 485 अंक प्राप्त हुए हैं।

जिले के दोनों टॉपर के अलावा जिले की मेरिट लिस्ट में उत्कृष्ट स्कूल बैतूल के तुषार धोटे 484 अंक प्राप्त कर एक नंबर पर है।

इसी स्कूल के तेजस सिंह सिसोदिया, गुरुकुल विद्या मंदिर की लुभांशी बेले, शासकीय स्कूल सांवगी आठनेर की महिमा सोनारे ने क्रमश: 480 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं तीसरे स्थान पर उत्कृष्ट स्कूल बैतूल की रानी मालवीय, एलएफएस स्कूल के राज वर्मा, पैराडाईस इंग्लिश स्कूल आमला की निशा राठौर ने क्रमश: 479 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Live Result – 10वी बोर्ड में प्रदेश और जिले की मेरिट लिस्ट में बैतूल के इन विद्यार्थियों ने पाया स्थान  ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News