मुलताई{Kisaan Se Hajaron ki Thagi} – क्षेत्र के बिरुलबाजार में एक किसान से लॉटरी लगने के नाम पर लगभग 46 हजार 500 रु. ठगी का मामला सामने आया है। किसान ने अपनी फसल बेचकर जो पैसे जमा किए थे, वह पैसे उससे ठगी हो गए। मामले में किसान ने एसपी को शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। किसान ज्ञानदेव दौडक़े ने बताया कि उसके द्वारा जीवनदान आयुर्वेदा कंपनी द्वारा कुछ मेडिसिन बुलाई गई थी।
इनाम का दिया लालच
पिछले दिनों उनको फोन आया था,जिसमें जीवनदान आयुर्वेद कंपनी से मेरे द्वारा दवा मंगाई गई थी का जिक्र करते हुए कहा गया कि आप ने हमारी कंपनी से जो दवा मंगाई थी, इसलिए लाखों में एक चुनिंदा नंबर हमारी कंपनी द्वारा लॉटरी में आपका नंबर निकला है। जिसमें आपको कुछ इनाम मिला है जिसका की आपको पोस्ट ऑफिस डाकघर द्वारा रजिस्ट्री प्राप्त होगी रजिस्ट्री के अंदर आपका इनाम पता चलेगा।
11 लाख 99 हजार का बताया था इनाम
8 दिन पहले पोस्ट ऑफिस द्वारा एक रजिस्ट्री प्राप्त हुई। जिसमें जीवनदान आयुर्वेदा कंपनी का परिचय एवं जीवनदान आयुर्वेदा कंपनी का लाटरी कूपन प्राप्त हुआ, उनके पास फिर फोन आया एवं कार्ड को स्क्रैच करके बताने को कहा गया। कार्ड स्क्रैच करने पर रुकेच के नीचे छुपा हुआ नंबर फोन पर बताया गया जिसमें इनाम की रकम 14 लाख 99 हजार रुपए नगद राशि इनाम के रूप में मिलना बताया गया।
ऐसे हुई ठगी…
इस राशि को प्राप्त करने हेतु पहले उन्हें 9000 एक खाते में डालने के लिए कहा गया। 9000 डल जाने के बाद पुन: फोन आया 15000 डालने को कहा गया। ज्ञानदेव द्वारा 15000 रुपए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। 1 घंटे बाद फिर फोन आता है और जीएसटी चार्ज आपको बताना भूल गए थे इसके बगैर यह राशि आपको नहीं मिल सकती कहते हुए 22,500 डालने को कहा गया। गोभी के बीज के लिए रखे हुए पैसे उनके द्वारा 22500 जमा कराए गए। शाम 5:00 बजे फोन पर 19,500 और जमा कराने को कहा गया। पूरे मामले में किसान ने कार्रवाई की मांग की है।






It’s a pity you don’t have a donate button! I’d defiitely donate to this
fantastic blog! I suppose for now i’ll settle foor bookmarking and adding youhr RSS feed too my Google account.
I look forward to brand new updattes and will share this website with my Facebook group.
Talk soon! https://u7bm8.Mssg.me