Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खेलो एमपी यूथ गेम्स फुटबॉल: भोपाल ने जीता गोल्ड,

By
On:

खबरवाणी

खेलो एमपी यूथ गेम्स फुटबॉल: भोपाल ने जीता गोल्ड,

बागडोना के तुषार यादव ने बढ़ाया जिले का मान

खबरवाणी न्यूज़ | रफीक

सारनी। खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत आयोजित अंडर-19 स्टेट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रीवा में 27 से 31 तारीख तक किया गया। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की 8 चयनित टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद भोपाल टीम ने फाइनल में सागर टीम को 3-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता साबित की।
भोपाल टीम की इस ऐतिहासिक जीत में बैतूल जिले के होनहार खिलाड़ियों तुषार यादव एवं युगांत साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूती प्रदान की। अब विजेता टीम से खिलाड़ियों का चयन नेशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जिससे बैतूल जिले को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि तुषार यादव पहले से ही जिले के नामचीन फुटबॉल खिलाड़ी हैं। वे दो बार नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और कप्तान के रूप में भी टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। तुषार, सारनी के घोड़ाडोंगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलैया-बागडोना के निवासी हैं। उनके पिता कोमल यादव वेकोली कर्मचारी होने के साथ-साथ जिले के प्रसिद्ध पहलवान रह चुके हैं। तुषार की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और ग्रामीणों, खेल प्रेमियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News