Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Jail Me Cobra | जेल परिसर के स्टाफ क्वाटर में निकला कोबरा

By
On:

कर्मचारियों सहित उनके परिजनों में मचा हड़कंप 

Jail Me Cobraबैतूल – जिला जेल परिसर के स्टाफ क्वाटर में एक कोबरा निकल जाने से हडक़म्प मच गया था। तत्काल ही सर्पमित्र को बुलाया गया जिसके बाद सर्पमित्र ने मौके पर पहुंचकर कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू का उसे अनुकूलित वातावरण में ले जाकर छोड़ दिया गया है। सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि शनिवार रात 9:30 बजे के करीब मुझे फोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि जिला जेल परिसर में स्थित क्वार्टर में सांप निकला है जिसके बाद में मौके पर पहुंचा तो देखा कि वह कोबरा सांप था और काफी बड़ा भी था।

इसके बाद उसे सुरक्षित पकडऩे का काफी देर प्रयास कर उसे पकड़ा गया और डब्बे में बंद कर कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया है। वही यह बेहद ही जहरीला सांप होता है इसमें न्यूरोटोक्सीन नमक जहर पाया जाता है जो किसी भी इंसान की 45 मिनट के अंदर जान ले सकता है। फिलहाल इस पूरी घटना में गनीमत की बात या रही की इस जहरीले सांप ने किसी को भी नहीं डंसा और वक्त रहते इसका रेस्क्यू कर लिया गया। फिलहाल सर्पमित्र द्वारा कोबरा सांप का रेस्क्यू कर उसे अनुकूलित वातावरण में ले जाकर छोड़ दिया गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Jail Me Cobra | जेल परिसर के स्टाफ क्वाटर में निकला कोबरा”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News