खबरवाणी
कोरी समाज का परिचय सम्मेलन सम्पन्न
नरसिंहपुर – कोरी तंतुवाय समाज कल्याण संगठन का युवक युवती परिचय सम्मेलन गत दिवस एम. जी. एम. बारात घर दमोह नाका,जबलपुर में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 150 प्रतिभागियों न अपना परिचय दिया। संगठन के अध्यक्ष एस. एल. कोरी ने बताया कि सम्मेलन उपरांत विवाह योग्य युवक युवतियों की परिचय पत्रिका प्रकाशन भी किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगत बहादुर सिंह महापौर जबलपुर तथा विशेष अतिथि के रूप में अभिलाष पांडेय विधायक उत्तर मध्य जबलपुर नारायण प्रसाद कबीर पंथी पूर्व विधायक व मंत्री पीडब्ल्यूडी, रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. जी. पी. कोरी सेवानिवृत कार्यपालन यंत्री आरईएस ने की । कार्यक्रम में संगठन, के महामंत्री गोपाल दास कोरी सचिव मुन्ना लाल कोरी कोषाध्यक्ष अशोक कोरी महिला अध्यक्ष श्रीमति सिया कोरी और श्रीमति मीरा राज विशेष अतिथि इंदौर से कैलाश चौधरी गणेश वर्मा सागर से दीपक कोरी सागर समाज के अध्यक्ष दिनेश तन्तु वाय ठाकुर दास कोरी छत्तीसगढ़ से अरविंद वैश्य नरसिंहपुर से सोमराज कोरी आदि ने समाज का प्रतिनिधित्व किया आयोजन समिति ने सोमराज कोरी का इस अवसर पर सम्मान भी किया जिस पर उन्हें उनके शुभचिंतकों व समाजबंधुओ ने बधाई व शुभकामनाएं दीं ।





