Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Indian Railway – पटरी से नीचे उतरी मालगाड़ी की बोगी

By
Last updated:

घटना से आंशिक प्रभावित हुआ रेल यातायात

Indian Railwayबैतूल मध्य रेलवे के बैतूल-नागपुर रेलमार्ग पर चिचंडा के समीप कल रात में मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन रेल यातायात पर आंशिक असर जरूर पड़ा है। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद डाउन क्षतिग्रस्त डिब्बे को हटाया गया और ट्रैक की मरम्मत का काम किया गया।

चिचंडा के पास घटी घटना | Indian Railway

मध्य रेलवे के पीआरओ अमोल आर गहुकर ने बताया कि बैतूल जिले के चिचंड़ा रेलवे स्टेशन के पास नागपुर से इटारसी की ओर जा रही खाली मालगाड़ी का एक डिब्बा पोल क्रमांक 913/6 पर लूप लाइन पर पटरी से उतर गया था। रात करीब 9.15 बजे हुई घटना के बाद आमला से मरम्मत दल और तकनीकी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लूप लाइन पर घटना होने से रेल यातायात पर कोई असर नहीं हुआ। डाउन ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों को धीमी रफ्तार से गुजारा गया।

क्रेन से हटाई क्षतिग्रस्त बोगी | Indian Railway

रात तीन बजे तक मरम्मत दल के द्वारा कार्य पूरा कर ट्रैक को क्लियर कर दिया था। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त डिब्बे को उठाकर ट्रैक से अलग किया गया। जो पटरी क्षतिग्रस्त हुई थी उसे बदला गया है। नागपुर से जांच के लिए टीम रवाना की गई है, जो मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

2 thoughts on “Indian Railway – पटरी से नीचे उतरी मालगाड़ी की बोगी”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News