Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बेटी के लौटने की उम्मीद: तस्वीर के माध्यम से पिता की प्रार्थना

By
On:

इंदौर ।   चौदह दिन बीत जाने के बाद भी इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी का कुछ पता नहीं चला है,जबकि उसके पति राजा की चार दिन पहले शिलांग के डबलडेकर रुट की खाई में हत्या कर लाश फेंक दी गई। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। सोनम के परिजन ने दामाद खो दिया, लेकिन चाहते है कि बेटी लौट कर वापस घर आ जाए। वे बेटी के सकुशल रहने और वापसी के लिए मन्नतें मांग रहे है। मंदिरों में जा रहे है। ज्योतिष्यों को भी सोनम की जन्म कुंडली बता रहे है। एक ज्योतिषी की सलाह पर सोनम के पिता ने बेटी की तस्वीर घर की खिड़की पर उल्टी टांगी है। उनका विश्वास है कि उल्टी तस्वीर टांगने से अपना खोया वापस लौट कर आ सकता है। उधर शिलांग में शुक्रवार को फिर सोनम की तलाश की गई। सोनम के भाई गोविंद शिलांग में है। वे पुलिस अफसरों से मिले और कहा कि सब दूर सोनम को तलाश जा चुका है। खाई में उसका कोई सुराग नहीं मिला है। वह जिंदा है और उसका अपहरण हो सकता है। उस एंगल से अब जांच आगे बढ़ाई जाए। अफसरों ने आश्वासन दिया है कि सभी बिन्दू पर सोनम की तलाश की जा रही है। सोनम के पास दो मोबाइल है। वह भी 24 घंटे सर्विलांस पर है। भाई ने कहा कि सोनम अपने साथ हमेशा एक बैग रखती थी। वह भी गायब है। पहाड़ी क्षेत्र में यदि वह होती तो उससे जुड़ा कुछ न कुछ सुराग पुलिस को मिलता। जो जैकेट मिला है। वह भी उसका नहीं है।

सोनम के पिता को जानकारी नहीं थी मेघालय जाने की

सोनम के पिता को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी बेटी और दामाद मेघालय में है। उन्हें यह पता था कि सोनम कामाख्या देवी के दर्शन करने गए है। जब उनकी काॅल नहीं लगे तो राजा के परिजनों ने सोनम के परिजनों को बताया। इसके बाद राजा का भाई विपिन और सोनम का भाई गोविंद शिलांग पहुंचे और स्थानीय पुलिस अफसरों पर खोजबीन का दबाव बनाया।

 

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News