Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Health Checkup : पुलिसकर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

By
On:

बैतूल – 24 घंटों की ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकरी एवं कर्मचारी अधिकांशत: तनावग्रस्त रहते हैं। ऐसे में उन्हें कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती है। पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का भी समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण हो सके इसके लिए पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद की पहल पर बुधवार को पुलिस अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में नागपुर के 4 डॉक्टर और 6 नर्सों ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाईयां भी वितरित की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर के श्री कृष्ण हार्ट हॉस्पीटल नागपुर से डॉ. महेश फुलवानी, डॉ. रवि परदेशी, डॉ. विवेक, डॉ.चंदशेखर, डॉ. आकांक्षा सहित सुबोध कुमार, विजय माहोरे ने बीपी, हृदय एवं हड्डी सहित गायनिक संबंधित रोगों की जांच कर परामर्श दिया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Health Checkup : पुलिसकर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News