Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Hathi Ka Video – जंगल में एक साथ भोजन करता हाथी का परिवार 

By
On:

IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो 

Hathi Ka Videoजंगल की दुनिया जितनी खतरनाक है उतनी ही हैरान करने वाली है। जिस तरह जंगल से शिकार के वीडियो सामने आते रहते हैं उसी तरह जंगल से कई मनमोहक दृश्य भी सामने आते रहते हैं। आपने एक बात जरूर सुनी होगी की जो परिवार साथ में खाना खाता है वो हमेशा खुशहाल रहता है। अब मानो इस बात पर अमल करते हुए हाथियों के झुंड से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे की पूरा हाथी का परिवार एक साथ भोजन करते हुए दिख रहा है। 

IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो | Hathi Ka Video 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी परवीन कासवान (Parveen Kaswan) निरंतर वन्यजीवों से जुड़े शानदार वीडियो और अपडेट साझा करते रहते हैं। एक ऐसा ही मनमोहक वीडियो IFS ने शेयर किया है वीडियो को सुरक्षा टॉवर से कैप्चर किया गया है। हाथियों (elephants) के एक झुंड को एक परिदृश्य के माध्यम से अपना रास्ता बनाते हुए दिखाता है, जो दर्शकों को इन राजसी प्राणियों के जीवन की एक दुर्लभ झलक पेश करता है। 

हाथियों ने साथ में किया भोजन 

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “वह परिवार जो एक साथ भोजन करता है. हमारे सुरक्षा टॉवर सुरक्षा प्रदान करने के अलावा, अच्छे अवलोकन बिंदु भी हैं. ऐसे ही एक टावर के पास.” 

वायरल हुआ वीडियो | Hathi Ka Video 

इस वीडियो को 23 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, सोशल मीडिया यूजर्स ने प्राकृतिक नज़ारे पर अपनी हैरानी ज़ाहिर की है. कई लोगों ने इन शानदार जानवरों की दुनिया के बारे में ऐसी अनोखी जानकारी शेयर करने के लिए कासवान को धन्यवाद दिया। 

Source – Internet 
For Feedback - feedback@example.com

Related News

*परमंडल रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से आवागमन ठप* *डॉ सुनीलम ने पत्र लिखकर की रेलवे प्रशासन से स्थाई समाधान की मांग* मुलताई।नगर से सटे ग्राम परमंडल में स्थित रेलवे अंडरब्रिज में बारिश के चलते जलभराव से आवागमन बाधित हो गया है। जल भराव का स्थाई समाधान करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक एवं किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और डीआरएम को पत्र लिखा है। डॉ सुनीलम ने बताया ग्राम परमंडल स्थित रेलवे गेट क्रमांक 264-बी पर वर्ष 2024 में रेलवे द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण कर पूर्व का रेलवे फाटक बंद कर दिया गया था। यह मार्ग आमला, जौलखेड़ा, खेड़ली बाजार, जंबाड़ा सहित लगभग 150 गांवों के ग्रामीणों, किसानों, स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों, व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है।वर्षा ऋतु प्रारंभ होते ही अंडरब्रिज में लगभग 3 से 4 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे लगभग तीन माह तक आवागमन बाधित होता रहता है जलभराव इतना अधिक होता है कि एक मोटर पंपों से भी प्रभावी जल निकासी संभव नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है तथा कई बार वाहन बीच मार्ग में फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।डॉ सुनीलम ने कहा कि भारतीय रेलवे अपनी तकनीकी दक्षता एवं उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में इस प्रकार की गंभीर तकनीकी त्रुटि निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाती है तथा आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति भी गंभीर चिंता उत्पन्न करती है।डॉ सुनीलम ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि अंडरब्रिज का उच्चस्तरीय तकनीकी निरीक्षण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए,जिससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों को वर्षभर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।डॉ सुनीलम ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र के ग्रामीण जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।

1 thought on “Hathi Ka Video – जंगल में एक साथ भोजन करता हाथी का परिवार ”

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News