Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

GST on Mobiles – मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स होंगे सस्ते 

By
On:

सरकार ने GST में की 19% तक कटौती  

GST on Mobilesअगर आप भी इन दिनों मोबाइल या फिर घर के लिए कोई भी इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल वित्त मंत्रालय ने मोबाइल, टीवी और रेफ्रिजरेटर सहित कई होम अप्लायंस पर लगने वाले GST में कटौती की है। जिसमे मोबाइल में सबसे ज्यादा 19% की कटौती की गई है। ये कदम गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के 6 साल पूरे होने पर उठाया गया। 

मोबाइल फ़ोन्स पर घटाया 19.3% GST | GST on Mobiles

GST की नई दर के मुताबिक, भारत सरकार ने मोबाइल फोन पर लगने वाले GST में 19.3% कटौती की है। पहले मोबाइल फोन खरीदने पर लोगों को 31.3% का GST देना होता था, लेकिन अब सिर्फ 12% GST देना होगा। वहीं, मोबाइल फोन मैनुफैक्चरर्स भी दाम में कटौती कर सकते हैं।

27 इंच या इससे कम साइज का टीवी होगा सस्ता

पहले किसी भी प्रकार के TV खरीदने पर लोगों को 31.3% GST देना पड़ता था। अब GST की नई दर के अनुसार, 27 इंच या इससे कम साइज का टीवी खरीदने पर अब 18% GST देना होगा।

वहीं, 32 इंच या इससे ऊपर के साइज के TV पर लगने वाले GST पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।खास बात ये है कि ज्यादातर कंपनियां कम से कम 32 इंच या इससे ऊपर के साइज के TV बनाती हैं। ऐसे में TV खरीदने पर लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

होम अप्लायंस पर GST में 13.3% की राहत | GST on Mobiles

वित्त मंत्रालय के मुताबिक होम अप्लायंस जैसे- गीजर, पंखे, कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर, जूसर, वैक्यूम क्लीनर आदि इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स 13.3% की राहत दी गई है। इन प्रोडक्ट्स को खरीदने पर अब लोगों को 12% GST देना होगा। पहले इन प्रोडक्ट्स पर 31.3% GST देना होता था।

Source – Internet 
For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “GST on Mobiles – मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स होंगे सस्ते ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News