Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Groww App Down – ग्रो यूजर को एप लॉगिन करने में आई समस्या 

By
—
On:

सोशल मीडिया पर लगी शिकायतों की झड़ी 

Groww App Down – ग्रो ऑनलाइन फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफ़ॉर्म के उपयोगकर्ताओं को आज सुबह से एप्लीकेशन में लॉगिन करने में समस्या का सामना कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह, ग्रो एप्लिकेशन के उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर (x.com) पर अपनी नाराजगी को व्यक्त करते हुए कई ट्वीट्स किए। एक उपयोगकर्ता ने कहा, ‘सुबह से ही मेरा ग्रो ऐप नहीं खुल रहा है। मेरी ओपन पोजिशन एक्सपायर होने वाली है। मेरे नुकसान की भरपाई कौन करेगा?’

एक और उपयोगकर्ता ने ग्रो, एनएसई और बीएसई को टैग करके कहा कि पिछले 30 मिनटों से कुछ गड़बड़ चल रही है, इसका क्या कारण है? मैं ट्रेडिंग नहीं कर पा रहा हूं। मेरे हुए नुकसान की मुआवजा कौन करेगा?

एक और ग्रो उपयोगकर्ता ने शिकायत की है कि पिछले 2 घंटों से ग्रो ऐप डाउन है। इसके कारण हमारे जो पैसे लगे हैं, उसके लिए कौन जिम्मेदार है? इस उपयोगकर्ता ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) से भी गुहार लगाई है कि इसे ठीक करने के लिए कदम उठाए जाएं और निवेशकों को हुए नुकसान के लिए उचित क्षतिपूर्ति की जाए।

Groww ने दिया दिलासा | Groww App Down 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Groww ने उपयोगकर्ताओं को दिलासा देते हुए कहा है कि इस असुविधा के लिए हमें अफसोस है। तकनीकी खामी को ठीक करने में हमारी टीम मेहनत कर रही है और आपके धैर्य की हम सराहना करते हैं। हम जल्द ही सामान्य परिचालन को बहाल करेंगे। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद।

Source Internet 
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News