रानी दुर्गावती के नाम पर हो कन्या शिक्षा परिसर का नाम
कांग्रेस सेवादल की मांग
ग्राम उमरिया में रानीदुर्गावती की जयंति मनाई गई
आमला। वीरांगना रानीदुर्गावती की जयंति पर कांग्रेस सेवादल द्वारा ग्राम उमरिया में एक कार्यक्रम आयोजित कर रानी दुर्गावती को श्रृध्दासुमन अर्पित किए। सेवादल द्वारा यह भी मांग की गई है कि आमला स्थित आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सहित सभी कन्या शिक्षा परिसर के नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाए। ग्राम उमरिया में आयोजित कार्यक्रम में सेवादल के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत में विरांगना रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया पूजा की गई इसके बाद सेवादल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि सेवादल का प्रमुख कार्य है समाज सेवा के कार्यो को अधिक से अधिक करना। वही सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष भोलाकांती ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी महापुरूषों के जीवन चरित्र से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे भी उपस्थित थे। श्री मालवे ने कहा कि रानीदुर्गावती जी का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को हुआ था उन्होने कई युध्दों में अपनी सेना का नेतृत्व किया। रानी दुर्गावती की विरता और बलीदान को भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। सेवादल के कार्यकर्ताओें को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा कि रानीदुर्गावती ने पांच सौ साल पहले मातृ शक्ति का लोहा मनवा दिया था। कार्यक्रम का संचालन सेवादल के विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने किया और आभार सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण महेन्द्रसिंह परमार ने माना। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज देशमुख, यूवा कांग्रेस के प्रदीप कोकाटे, पार्षद सुनिल उइके, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत उघड़े, सेवादल के शहर अध्यक्ष विजेन्द्र भावसार, शिवा यादव, कांग्रेस के मण्डलम् अध्यक्ष सोहनसिंह चौहान, मनिषसिंह कुशवाह, राजेशसिंह कुशवाह, सुरजीतसिंह परमार, नितिन सराटकर, पुष्पेन्द्रसिंह, बुधरामसिंह, युवराज पंवार, राजु खातरकर, बिशनसिंह, भगवान सहाने, महादेव धुर्वे, अंकित सूर्यवंशी, दयालसिंह, पिन्टूसिंह, अंकितसिंह सिसोदिया, पंजूसिंह सहित बड़ी संख्या में सेवादल के कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
रानी दुर्गावती के नाम पर हो शिक्षा परिसर
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कांग्रेस सेवादल के विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि सेवादल की प्रमुख मांग है कि जनजातीय कार्यविभाग द्वारा संचालित सभी कन्या शिक्षा परिसरों का नाम विरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जावे।
रानी दुर्गावती के नाम पर हो कन्या शिक्षा परिसर का नाम
For Feedback - feedback@example.com






I like the emphasis on building a small emergency fund before getting too aggressive with other goals—it makes the whole plan feel more sustainable. How do you suggest handling that priority when someone also has high-interest credit card debt?