Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Giraffe Ka Video – हड्डी चबाते जिराफ़ का वीडियो हुआ वायरल  

By
On:

IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो 

Giraffe Ka Videoजंगल और जंगल के नज़ारे ऐसे तो काफी सुन्दर होते हैं लेकिन कभी कभी ऐसा कुछ नज़ारे सामने आते हैं जो की हैरान करने वाले होते हैं। जैसा की आप सभी मालूम है की बीते कुछ दिनों पहले हिरण का सांप खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद लोगो के मन में ये बात आ गई थी की आखिर कैसे एक शाकाहारी जानवर सांप खा सकता है।

उसके बाद अब एक जिराफ़ से जुड़ा वीडियो सुर्ख़ियों में है जिसमे वो हड्डी चबाते हुए नजर आ रहा है। वैसे जिराफ़ भी शाकाहारी होता है लेकिन ये वीडियो सभी को हैरत में डाले हुए है। 

हड्डी का टुकड़ा चबाता जिराफ़ | Giraffe Ka Video 

जैसा की आप  सभी को मालूम है की जिराफ घास के मैदानों और खुले जंगलों में रहते हैं. वे पत्तियों, बीजों, फलों, कलियों और शाखाओं को खाते हैं और उनकी लंबी गर्दन उन्हें अपना भोजन ऊंचे पेड़ों से लाने में मदद करती है. हालांकि, सोशल मीडिया पर एक हालिया वीडियो में एक जिराफ को एक हड्डी का टुकड़ा चबाते हुए दिखाया गया है। 

IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो | Giraffe Ka Video 

वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए, भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा ने पोस्ट को कैप्शन दिया- “जिराफ शाकाहारी होते हैं और ऊंचे पेड़ के पत्तियों और कलियों तक पहुंचने के लिए अपनी लंबी गर्दन का यूज करते हैं. वे उस तरह से विकसित हुए हैं, लेकिन कभी-कभी फास्फोरस पाने के लिए हड्डियों को चबाकर खाएं। 

इस बीच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें नेटिजन्स ने आश्चर्य व्यक्त किया है और इस तरह के सूचनात्मक वीडियो साझा करने के लिए IFS अधिकारी को धन्यवाद दिया है। 

Source – Internet 
For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Giraffe Ka Video – हड्डी चबाते जिराफ़ का वीडियो हुआ वायरल  ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News