Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Funny Video – शख्स ने खुद को ठंड से बचाने रजाइयों से किया Jugaad 

By
—
On:

खुद को ढक कर अंदर कर लिया बंद 

Funny Video – सर्दी का मौसम आ गया है और ठंडी हवाओं की बारिश भी शुरू हो गई है। अधिकांश जगहों पर अलाव की रोशनी देखी जा रही है। कुछ लोगों को ठंड मौसम बहुत पसंद आता है, जबकि दूसरों को नहीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कोई रजाई में छिप गया है या रजाई ने किसी को छिपा दिया है। इस वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। कुछ लोग ठंड के कारण 3-4 दिन तक नहाते भी नहीं हैं, जिससे वे आलसी हो जाते हैं और ठंड से इतना डरते हैं कि दो-तीन से कम रजाई में उनका काम ही नहीं चलता।

ठंड से राहत पाने लगाया जुगाड़ | Funny Video 

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति ने ठंड से बचाव के लिए कितना अद्भुत जुगाड़ किया है। वीडियो में एक व्यक्ति को रजाई के अंदर लेटा हुआ दिखाया गया है, जिसे ध्यान से देखने पर पता चलता है कि रजाई के नीचे एक बॉक्स है जिसमें वह आराम से सो रहा है। अंत में, वह व्यक्ति बॉक्स के ढक्कन भी बंद कर देता है। वीडियो को देखकर लोग इसे शेयर कर रहे हैं।

वायरल हो रहा है वीडियो | Funny Video 

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TheFigen_ नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 80 लाख से ज्यादा बार देखा गया है और उसे 34 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Source – Internet  
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News