Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

फर्जी आपत्ति करने वाले दोषी भाजपाई बीएलए पर दर्ज हो एफआईआर : निलय डागा

By
On:

खबरवाणी

फर्जी आपत्ति करने वाले दोषी भाजपाई बीएलए पर दर्ज हो एफआईआर : निलय डागा

एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम काटने का कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध

कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी, जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप
फोटो –
बैतूल। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची से बड़ी संख्या में कांग्रेसी मतदाताओं के नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में 5 फरवरी को शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के बीएलए 2 द्वारा फॉर्म 7 का दुरुपयोग कर सुनियोजित तरीके से मतदाताओं के नाम हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
फॉर्म 7 के कथित दुरुपयोग और फर्जी शिकायतों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने दोषी भाजपाई बीएलए 2 के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

आखिरी तारीख के बाद भी जारी आपत्तियां

जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि वेबसाइट पर 21 जनवरी को आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख दर्शाई गई है, इसके बावजूद जिले भर में लगभग 350 मतदाताओं को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय बुलाया जा रहा है और अब भी फॉर्म 7 स्वीकार किए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जिला निर्वाचन अधिकारी और पूरा निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी के दबाव में काम कर रहा है और क्या देश में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं रह गए हैं।

दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक निशाने पर

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान भाजपा के बीएलए 2 द्वारा दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है। निलय डागा ने बताया कि उनके स्वयं के बूथ क्रमांक 78 पर भाजपा के बीएलए 2 प्रदीप सोनी द्वारा मोहम्मद दानिश पारेख, सबा खान, नौसीन खान, शाहिन, असलम खान, सीमा खान सहित लगभग 30 फॉर्म 7 जमा किए गए, जबकि मोहम्मद दानिश पारेख स्वयं कांग्रेस के बीएनए 2 हैं। पूछताछ पर प्रदीप सोनी द्वारा हस्ताक्षर न किए जाने की बात कही गई।
– ड्राफ्ट सूची में 25 प्रतिशत मतदाता संदेह के घेरे में
कांग्रेस ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में लगभग 25 प्रतिशत मतदाता संदेह के घेरे में हैं। करीब 5 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से मिलान शेष है, जबकि 20 प्रतिशत मतदाताओं के नाम या पिता के नाम की स्पेलिंग 2003 के रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रही है। घोड़ाडोंगरी विधानसभा के बूथ क्रमांक 51 में 700 में से 245 और बैतूल के आजाद वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 78 में लगभग 200 मतदाता इस श्रेणी में आते हैं।

 फर्जी आपत्तियों पर एफआईआर की मांग

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ पर भाजपा के बीएलए 2 द्वारा बड़ी संख्या में फॉर्म 7 देकर जांच के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध और आपराधिक कृत्य है। ज्ञापन में पूरे जिले में जमा फॉर्म 7 की उच्च स्तरीय जांच कराने और फर्जी शिकायत करने वाले भाजपाई बीएलए 2 के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है।

विरोध प्रदर्शन में यह रहे मौजूद

ज्ञापन सौपने वालो में कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष निलय विनोद डागा, प्रदेश संगठन उपाध्‍यक्ष सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक भैंसदेही धरमुसिंह सिरसाम, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पट्टन संजय यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि भीमपुर तिरूपति एरेलु, प्रदेश सचिव समीर खान, लोकसभा प्रत्‍याशी रामु टेकाम, विधानसभा प्रत्‍याशी मनोज मालवे, विधानसभा प्रत्‍याशी राहुल उइके, पूर्व जिलाध्‍यक्ष सिद्दीक पटेल, जिलाध्‍यक्ष युवा कांग्रेस संजय सरदार यादव, जिलाध्‍यक्ष एन.एस.यू.आई. जैद खान, सोशल मीडिया जिलाध्‍यक्ष अतूल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष भैंसदेही महेश थोटेकर, अध्‍यक्ष न.पा.प. आमला नीतिन गाडरे, उपाध्‍यक्ष न.पा.प. आमला किशोर माथनकर, जिलाध्‍यक्ष अन्‍य पिछड़ा वर्ग नारायण राव धोटे, जिलाध्‍यक्ष किसान कांग्रेस जगदीश गोचरे, जिलाध्‍यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्‍ठ कमल नागले, जिलाध्‍यक्ष आदिवासी कांग्रेस पंजाब आहके, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रभारी महेन्‍द्र भारती, जिलाध्‍यक्ष अल्‍पसंख्‍यक विभाग आबिद खान, जिलाध्‍यक्ष अल्‍पसंख्‍यक विभाग ग्रामीण सप्‍पू खान, जिलाध्‍यक्ष आदिवासी विकास परिषद मुन्‍नालाल वाडिवा, जिलाध्‍यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण पुष्‍पा पेंद्राम, जिलाध्‍यक्ष महिला कांग्रश शहर मोनिका निरापुरे, मतदाता सूची पुनरीक्षण मुलताई प्रभारी नितेश साहू, बैतूल विधानसभा प्रभारी मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी मोनू वाघ, घोड़ाडोंगरी मतदाता सूची पुनरीक्षणप प्रभारी रमेश काकोडिया, भैंसदेही विधानसभा प्रभारी मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी राहुल छत्रपाल, विक्‍की सिंह, बटेश्‍वर भारती, सुखराम पंडाग्रे, पिंकी तिवारी, दिनेश नागले, ब्‍लॉक कांग्रेस के शहर अध्‍यक्ष मनोज कालू आहूजा, पूर्व अध्‍यक्ष मोनू बडोनिया, ग्रामीण अध्‍यक्ष राजू चौबे, सत्‍तार अली, हर्षवर्धन धोटे, पिंटिश नागले सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News