Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भौंरा में सड़क सुरक्षा पर जोर, बच्चों को बताया सुरक्षित भविष्य का रास्ता

By
On:

खबरवाणी

भौंरा में सड़क सुरक्षा पर जोर, बच्चों को बताया सुरक्षित भविष्य का रास्ता

ज्ञानोदय विद्यालय में ड्राइंग प्रतियोगिता, कन्या शाला में करियर मार्गदर्शन; नगर में वाहन चेकिंग

भौंरा। पुलिस चौकी भौंरा द्वारा शनिवार को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नगर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग किया गया, वहीं नगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी गई। अभियान के तहत ज्ञानोदय विद्यालय भौंरा में सड़क सुरक्षा विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा के पालन, सड़क संकेतों की समझ और सुरक्षित आवागमन का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से संवाद करते हुए बताया कि नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। इसी क्रम में नगर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां दोपहिया व चारपहिया चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक दस्तावेज रखने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला भौंरा में छात्राओं के साथ कैरियर गाइडेंस को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, सेवा में अवसरों तथा अनुशासन व लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं को आगामी वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं भी दी गईं। इस अवसर पर भौंरा पुलिस चौकी प्रभारी नीरज खरे ने कहा कि बच्चों में कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा और करियर के प्रति सही सोच विकसित करना बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों से एक ओर जहां दुर्घटनाओं की रोकथाम होती है, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को भविष्य की दिशा भी मिलती है। पुलिस विभाग आगे भी इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रमों में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं पुलिस स्टाफ का सक्रिय सहयोग रहा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News