फटे पैंट, बरमुंडा, मिनी स्कर्ट, हाफ पैंट पहनकर नहीं आने का आग्रह
Dress Code – मुलताई – मुलताई के मंदिरों में श्रद्धालुओं से मर्यादित वस्त्र पहन कर आने का आग्रह हिंदू संगठन कर रहे हैं। इसको लेकर ताप्ती सरोवर सहित मंदिर परिक्रमा मार्ग में बैनर एवं पोस्टर भी चिपकाए गए हैं। इसमें सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया है कि फैशन के चलते फटे पेंट, हाफ पैंट, बरमुंडा, मिनी स्कर्ट पहनकर मंदिरों के अंदर ना आए बाहर से ही दर्शन करें। भारतीय संस्कृति एवं सनातन पद्धति को ध्यान में रखते हुए भारतीय पोशाक पहनकर भगवान के दर्शन के लिए सहयोग की अपील की जा रही है।
ताप्ती परिक्रमा मार्ग में लगाए पोस्टर | Dress Code
मुलताई में इस मुहिम की शुरुआत बजरंग दल एवं समस्त हिंदू संगठनों द्वारा की गई है। इसमें ताप्ती परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह इस प्रकार के पोस्टर एवं बैनर चप्पा किए गए हैं। मंदिरों में दर्शन आने वाले श्रद्धालुओं से इस को लेकर चर्चा भी की जा रही है और निवेदन किया जा रहा है कि सभी इसमें सहयोग करें।
की जा रही सराहना | Dress Code
मुलताई के लोगों द्वारा इस मुहिम की सराहना की जा रही है। बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारी मोहित पाल, पवन पवार, प्रकाश गिरहारे सहित अन्य लोगों का कहना है कि मंदिरों में मर्यादित वस्त्र पहन कर ही श्रद्धालु को आना चाहिए। फैशन के चलते हमें हमारी संस्कृति एवं सनातन पद्धति को नहीं भूलना चाहिए।






Entdecken Sie die besten bewerteten Online-Casinos des Jahres 2025. Vergleichen Sie Boni, Spielauswahl und Vertrauenswürdigkeit der Top-Plattformen für sicheres und lohnendes SpielenKrypto-Casino