बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल Don 3 इन दिनों बड़े विवाद में फंस गई है। फिल्म को लेकर निर्माता-निर्देशक Farhan Akhtar और अभिनेता Ranveer Singh के बीच तनातनी अब खुलकर सामने आ चुकी है। मामला इतना बढ़ गया कि अब फिल्म एसोसिएशन FWICE को बीच में आना पड़ा। आज शाम होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
रणवीर सिंह के बाहर होते ही मचा बवाल
बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म छोड़ने का फैसला लिया, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा। फिल्म की प्री-प्रोडक्शन पर करोड़ों रुपये खर्च हो चुके थे। सूत्रों के मुताबिक, Excel Entertainment ने रणवीर की हामी मिलने के बाद सेट डिजाइन, स्क्रिप्ट वर्क और कई तकनीकी तैयारियों पर मोटा पैसा लगाया था। लेकिन अभिनेता के अचानक पीछे हटने से पूरा खेल गड़बड़ा गया।
40 करोड़ के नुकसान का दावा
खबरों की मानें तो फरहान अख्तर की कंपनी ने करीब 40 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है। मेकर्स का कहना है कि रणवीर बार-बार शूटिंग टाल रहे थे। कभी दूसरी फिल्मों की डेट्स का बहाना तो कभी स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग। आखिरकार दिसंबर 2025 में अभिनेता ने पूरी तरह फिल्म छोड़ दी। इसी के बाद मामला FWICE तक पहुंचा।
फिल्म के कंटेंट को लेकर हुई तकरार
असल पेंच फिल्म के टोन और कंटेंट को लेकर फंसा। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह चाहते थे कि Don 3 को ज्यादा डार्क, हिंसक और बोल्ड बनाया जाए। यानी आजकल की एक्शन फिल्मों जैसा अंदाज। लेकिन फरहान अख्तर इस बात से बिल्कुल राजी नहीं थे। उनका मानना था कि Don फ्रेंचाइजी की पहचान स्टाइल और स्मार्टनेस है, गाली-गलौज नहीं। यही सोच दोनों के बीच बड़ी खाई बन गई।
समझौते की राह पर दोनों पक्ष?
इंडस्ट्री के गलियारों में चर्चा है कि रणवीर सिंह अब इस मामले को ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहते। कहा जा रहा है कि वे अपना 10 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट लौटाने के लिए तैयार हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि रणवीर अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रलय’ में Excel Entertainment को हिस्सेदारी देकर मामला शांत कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
FWICE के फैसले पर टिकी सबकी नजर
अब पूरा बॉलीवुड FWICE की प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार कर रहा है। सभी जानना चाहते हैं कि फिल्म एसोसिएशन इस विवाद में किसका साथ देती है। अगर मामला सुलझ जाता है तो शायद Don 3 दोबारा पटरी पर लौट सकती है। लेकिन अगर तकरार और बढ़ी, तो यह बॉलीवुड के सबसे बड़े विवादों में शामिल हो सकता है। फिलहाल फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि “भाई, किसी तरह मामला सेट हो जाए और फिल्म जल्दी शुरू हो जाए।
Read Also :- मोटर रिपेयरिंग दुकान के ताले तोड़कर 200 किलो कॉपर-पीतल लेकर फरार हुए चोर






1 thought on “Don 3 विवाद: क्या खत्म होगी फरहान अख्तर और रणवीर सिंह की तकरार?”
Comments are closed.