हाईकोर्ट के आदेश के बाद काम पर लौटे
Doctors Strike – बैतूल/भोपाल – दो दिन पहले शुरू हुई सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल आज खत्म हो गई है। चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश पद्माकर ने बताया कि आज से सभी चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए हैं। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा हुई है। श्री चौहान ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। जल्द ही चिकित्सकों की मांगें पूरी हो जाएंगी।
हड़ताल से परेशान हुए मरीज | Doctors Strike
इससे पहले बुधवार को डॉक्टर्स की हड़ताल के चलते प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई। क्योंकि प्रदेश के करीब 15 हजार सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैतूल, ग्वालियर सहित प्रदेश में समय पर इलाज नहीं मिलने पर एक मरीज की मौत हो गई।
इधर सरकार शाम तक वैकल्पिक व्यवस्था में जुटी रही। साथ ही हड़ताली डॉक्टरों को मनाने की कोशिश भी होती रही। वहीं हाईकोर्ट ने हड़ताल पर स त रुख अपनाया और डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध बताते हुए तत्काल काम पर लौटने का आदेश दिया, जिसके बाद बुधवार रात डॉक्टरों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।
उच्च न्यायालय ने हड़ताल को बताया अवैध
उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश ने प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध ठहराया। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि हड़ताल पर बैठे सभी डॉक्टर तत्काल काम पर लौटे। डॉक्टर अस्पताल में मौजूद अंतिम मरीज का भी इलाज करें। हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि आगे से बिना अनुमति हड़ताल नहीं करें।
भविष्य में टोकन स्ट्राइक को भी हाईकोर्ट ने अवैध बताया। याचिका जबलपुर के पूर्व पार्षद इंद्रजीत कुंवर पाल सिंह ने लगाई थी। जिस पर चीफ जस्टिस रवि मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई।
डॉक्टर्स से बातचीत में जुटी रही सरकार | Doctors Strike
सरकार ने डॉक्टरों के काम पर लौटने के फैसले के बाद राहत की सांस ली है। इससे पहले सरकार दिनभर डॉक्टरों से बातचीत के साथ ही अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था बनाने में जुटी रही। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बुधवार को कहा था कि सरकार और डॉक्टरों के बीच कई मुद्दों पर सहमति भी बनी है।
एक-दो मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर सहमति नहीं बन पाई है। उन्होंने डॉक्टरों से अनुरोध किया था कि स्ट्राइक कॉल ऑफ करें। वैसे भी ये मानवता से जुड़ा हुआ मामला है। समाज में भी डॉक्टरों को भगवान के रूप में मानते हैं। इसलिए उनको स्ट्राइक वापस लेना चाहिए।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.