CSK vs MI IPL 2026: IPL 2026 के मैच नंबर 44 में Chennai Super Kings ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai Indians को 8 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस को इस सीजन में दूसरी बार हार की हैट्रिक झेलनी पड़ी है। चेन्नई के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने कमाल का खेल दिखाया।
मुंबई की बल्लेबाजी फिर रही फ्लॉप
पहले बल्लेबाजी करते हुए Mumbai Indians की शुरुआत बेहद खराब रही। विल जैक्स सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद Riyan Rickelton ने 37 रन बनाए, जबकि Naman Dhir ने 57 रन की अच्छी पारी खेली। लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। Hardik Pandya भी सिर्फ 18 रन ही बना सके। पूरी टीम 20 ओवर में 159 रन ही बना पाई।
CSK के गेंदबाजों का जलवा
चेन्नई की तरफ से गेंदबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। Anshul Kamboj ने 3 विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी। वहीं Noor Ahmad ने भी 2 विकेट झटके और रन रोकने में अहम भूमिका निभाई। इन गेंदबाजों ने मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।
रुतुराज और कार्तिक ने दिलाई जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए Chennai Super Kings की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन Ruturaj Gaikwad ने 67 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया। उनके साथ Karthik Sharma ने 54 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। चेन्नई ने 18.1 ओवर में 168 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
Read Also:OnePlus Nord 6 5G पर बंपर ऑफर, सस्ते में घर लाएं दमदार स्मार्टफोन
मुंबई के लिए खतरे की घंटी
लगातार हार के कारण Mumbai Indians की प्लेऑफ की उम्मीदें कमजोर होती जा रही हैं। टीम को अब अपने प्रदर्शन में बड़ा सुधार करना होगा, नहीं तो इस सीजन से बाहर होना तय है।





