Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Cracker market: अभिनंदन सरोवर के पीछे लगेगा पटाखा बाजार

By
On:

मूर्तिकारों को पीछे हटाया गया

Cracker market: बैतूल। पुलिस ग्राऊंड पर लगने वाले पटाखा बाजार को सुरक्षा की दृष्टि से इस साल अधिकारियों ने अनुमति नहीं दी जिसके कारण नगर पालिका ने पटाखा बाजार लगाने के लिए अभिनंदन सरोवर के पीछे  जगह का चयन किया है। व्यवस्था बनाने के लिए नगर पालिका की टीम ने पूरे मैदान में फैले मूर्तिकारों को पीछे किया है और आगे की तरफ पटाखा की दुकानें लगाई जाएंगी जिसके लिए नगर पालिका ने जेसीबी मशीन से जगह को लेवल भी किया है।


राजस्व निरीक्षक ब्रजगोपाल परते ने बताया कि मूर्तिकारों ने मनमानी जगह पर कब्जा कर लिया था। जिसको लेकर आज नगर पालिका की टीम पहुंची और मूर्तिकारों को व्यवस्थित किया गया। और उन्हें जिन मूर्तिकारों ने रास्ते तक अतिक्रमण किया हुआ था उनको पीछे किया गया और सभी को 10 बाय 10 की जगह दी गई। श्री परते ने बताया कि खाली कराई गई जगह पर पटाखा बाजार लगाने की व्यवस्था बनाई जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News