Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Covid Vaccine – दिसंबर से बंद है वैक्सीनेशन, प्रिकॉशन डोज लगवाने वालो की संख्या बहुत कम  

By
On:

Covid Vaccineबैतूलपूरे देश में कोरोना अपने पैर पसार रहा है लगातार मरीजो की सं या बड़ती जा रही है। कोरोना से बचने के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन कराया था। पर चिंता की बात यह है कि बैतूल में दिसंबर से वैक्सिनेशन बंद है। प्रिकॉशन डोज भी मात्र 2 लाख 62 हजार 688 लोगो को ही लगा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश से वैक्सीन की सप्लाई नहीं हो रही है जिसके कारण बैतूल में वैक्सीनेशन बंद हो गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाशन डोज 2 लाख 62 हजार 688 लाभार्थियों को लग चुका है। जिले में 8 लाख 54 हजार 306 लाभार्थी ऐसे है जिन्हें डोज नही लगा है। प्रिकॉशन डोज लगने वालो में हेल्थकेयर वर्कस 7246, फ्रंट लाइन वर्कस 10100, 18 से 44 वर्ष के लाभार्थियों मे 138730, 45 वर्ष से 59 वर्ष के लाभार्थियों में 60529 और 60 वर्ष से अधिक लाभार्थी 46083 शामिल है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द भट्ट का कहना है। 7 दिसंबर 2022 को जिले में वैक्सीन खत्म हो गई थी उसके बाद प्रदेश से वैक्सीन की सप्लाई नहीं हुई जिसके कारण जिले में वैक्सीनेशन बंद है।

जिले में वैक्सीनेशन पर एक नजर | Covid Vaccine

जिले में कोविड वैक्सीन को लेकर 13 लाख 63 हजार 569 लाभार्थियों को वैक्सीनेशन के डोज लगने थे, जिसमें प्रथम डोज 12 लाख 55 हजार 556 लाभार्थियों को लगा। दूसरा डोज 12 लाख 2183 लाभार्थियों को लगा। प्रिकॉशन डोज 2लाख 62 हजार 688 लाभार्थियों को लगा।

हेल्थ केयर वर्कर्स में प्रथम डोज 9124, दूसरा डोज 9131, प्रिकॉशन   7246, फ्रंटलाइन वर्कर्स प्रथम 9035, दूसरा 9049, प्रिकॉशन   10100, 12 से 14 वर्ष के लाभार्थी प्रथम डोज 35979, दूसरा डोज 15589, 15 से 17 वर्ष के लाभार्थी पहला 89316, दूसरा डोज 69600, 18 से 44 वर्ष के लाभार्थी पहला डोज 728681, दूसरा डोज 711532 प्रिकाशन डोज 138730, 45 वर्ष से 59 वर्ष के लाभार्थी  पहला डोज 240477, दूसरा डोज 243027, प्रिकॉशन   60529, 60 वर्ष से अधिक लाभार्थी पहला डोज 142944, दूसरा डोज 144255, प्रिकॉशन   डोज 46083 ।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Covid Vaccine – दिसंबर से बंद है वैक्सीनेशन, प्रिकॉशन डोज लगवाने वालो की संख्या बहुत कम  ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News